hrbreakingnews.com

अगले 96 घंटे हरियाणा में मौसम रहेगा खराब, 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, देखें लिस्ट

haryana weather : पिछले काफी समय से देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम काफी ज्यादा खराब चल रहा है और अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा राज्य के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है। आईएमडी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि अगले 96 घंटे तक हरियाणा प्रदेश का मौसम काफी ज्यादा खराब रह सकता है और तकरीबन नौ जिलों में विभाग की तरफ से बरसात से जुड़ा  येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए जानते है अगले चरण में घंटे हरियाणा प्रदेश के किन-किन जिलों में होगी बरसात।
 
अगले 96 घंटे हरियाणा में मौसम रहेगा खराब, 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, देखें लिस्ट

HR Breaking News : (haryana weather) पिछले कुछ समय से हरियाणा राज्य में मौसम खुल गया था, लेकिन एक बार फिर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश के कुछ जिलों में बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल हरियाणा प्रदेश में फसल कटाई का सीजन चल रहा है और ऐसे में बरसात का होना किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से हरियाणा प्रदेश के लिए अगले 96 घंटे के मौसम का अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि अगले चार दिन हरियाणा राज्य में मौसम खराब रहने वाला है और मौसम विभाग (haryana weather updates) की तरफ से हरियाणा राज्य के 9 जिलों में बरसात से जुड़ा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं अगले 96 घंटे कहां-कहां होगी बरसात।


 6 अक्टूबर का मौसम (6 october ka mausam)


मौसम विभाग (mausam vibhag updates) की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि 6 अक्टूबर को हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और पानीपत में तेज बरसात हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से इन जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अन्य जिलों में भी हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। 

 

 


 7 अक्टूबर का मौसम (7 october ka mausam)


7 अक्टूबर को भी हरियाणा प्रदेश के लगभग 10 जिलों में तेज बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से 7 अक्टूबर के लिए हरियाणा प्रदेश के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, मेवात, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में तेज बरसात होने की संभावना बताई है । मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में बरसात के साथ लगभग 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।


8 अक्टूबर का मौसम (8 october ka mausam)


8 अक्टूबर को भी हरियाणा प्रदेश के 40% इलाके में मौसम खराब रह सकता है। आईएमडी की तरफ से 8 अक्टूबर के लिए हरियाणा प्रदेश के कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और चंडीगढ़ में तेज बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

 

 


9 अक्टूबर का मौसम (9 october ka mausam)


9 अक्टूबर को भी मौसम विभाग (mausam vibhag) की तरफ से हरियाणा प्रदेश के लगभग सात जिलों में तेज बरसात होने का अलर्ट जारी कर दिया गया है और बताया गया है कि 9 तारीख को हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बरसात के साथ तेज आवाज भी चल सकती है। खराब मौसम के इस दौर में मौसम विभाग के अधिकारियों की तरफ से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। लगातार तीन-चार दिन मौसम खराब रहने से हरियाणा प्रदेश के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट आने की भी संभावना है और इस समय बरसात होने से फसलों को भी काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है।