Delhi NCR के मौसम में बड़ा उलटफेर, इस तारीख को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश
Westher Update - देशभर में मौसम का मिजाज बदला है। आज कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। दिल्ली एनसीआर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है। इससे मौसम सुहावना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। दिल्ली एनसीआर के मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही थी और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। इसी बीच दिल्ली (delhi Weather Update) में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है, जिससे अब मौसम कूल हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
15 घंटे में बदलेगा मौसम -
IMD ने अगले 15 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और लगातार तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। कभी-कभी इसके 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली (Delhi weather) में 16 मई को मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। इस दिन तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।
14 और 15 मई को कैसा रहेगा मौसम -
IMD ने दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में 14 और 15 मई को आसमान में बादल छाए रहने और लगातार तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग की मानें तो हवा की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। कभी-कभी हवा की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इन दोनों ही दिन अधिकतम तापमान (Delhi Tempreature) के 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम के 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग (weather Update) का कहना है कि दिल्ली की तरह एनसीआर में भी बल्किुल ऐसा ही मौसम रहेगा। इस सप्ताह मौसम गर्म रहेगा। लेकिन अचानक आंधी पानी से मौसम में बड़ा उलटफेर भी देखा जाएगा।
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने दिल्ली में 16 मई को बादल छाने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने का अनुमान है। इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट का अनुमान नहीं है।
जानिये 19 मई तक कैसा रहेगा मौसम -
दिल्ली में 16 मई के तापमान (Delhi weather) की बात करें तो इस दिन अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD की मानें तो 17 मई को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान (delhi tempreature) 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 18 और 19 मई को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।