home page

Bihar ka mausam: बिहार वालो बचके! मानसून से पहले रहेगा लू का कहर जारी, इन 8 जिलों में IMD की चेतावनी जारी

Bihar latest weather Update: बिहार में लगातार गर्मी का तांडव जारी है। हालाँकि देशभर के कई राज्यों में बारिश से थोड़ी (BIhar heatwave alert)  राहत मिली है। पर बिहार में तो भीषण गर्मी के वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। दिन के समय तो भयंकर आग बरसती है। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार के मौसम को लेकर (IMD heatwaves alert) चेतावनी जारी कर दी है। बता दें, मौसम जल्द ही करवट ले सकता है। आइए खबर में विस्तार से जानते है आने वाले दिनों में मौसम का हाल-
 | 

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। बिहार में मॉनसून के आगमन के पहले एक बार फिर प्रचंड गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है। इसकी यह झलक 07 जून को देखने को भी मिली। राजधानी पटना (Bihar Weather Update) सहित 18 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C से अधिक दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा प्रभावित जिले दक्षिण भाग के हैं। उत्तरी भाग में गर्मी कम है। सिर्फ तापमान में बढ़ोतरी ही नहीं आने वाले एक से दो दिनों में एक (IMD Weather Update)बार फिर से लू चलने की भी संभावना जताई गई है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुणाल कौशिक मेटे ने बताया कि आज बिहार के अधिकांश जिलों में उमस वाली (Weather Today)  गर्मी रहेगी वहीं अगले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में लू भी चलने की संभावना है।

 

IRCTC : रेलवे मंत्री ने किया बड़ा एलान! अब ट्रेन में वेटिंग टिकट का झंझट होगा खत्म

 

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
बिहार के ऊपर एक चक्रवाती बहाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से आज बिहार के उत्तरी भाग के कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश भी होने की संभावना है। आज यानी 8 जून (IMD Weather Forecast) को सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में आंशिक बादल देखने को मिलेंगे। दिन के समय इन जिलों का अधिकतम तापमान 36°C से 38°C के बीच रहने की संभावना है। सुबह की शुरुआत (Bihar Ka mausam) धूप से ही हुई है लेकिन बीच बीच में बदल आते जाते रहेंगे।

Income Tax : सीनियर सिटीजन को मिलेगी लाखों रुपये की टैक्स छूट, जानिये क्लेम करने का तरीका

इन 7 जिलों को छोड़कर पूरे बिहार में हॉट डे रहने की संभावना है। सभी 31 जिलों के लोगों को उमस वाली गर्मी सताएगी। इन जिलों का अधिकतम तापमान 44°C को भी पार कर (Latest Weather Update) सकता है। तेज और तीखी धूप से दिनभर सामना होगा।

मॉनसून का अपडेट भी जारी
मॉनसून की उत्तरी सीमा आज भी पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में आकर रुका हुआ है। वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि अगले पांच से सात दिनों के दौरान पूर्णिया के रास्ते बिहार में मॉनसून (Monsoon 2024 Update) दस्तक देगा। इस वर्ष मॉनसून सीजन के दौरान सामान्य से 61 फीसद अधिक वर्षा की संभावना है। इस वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति भी (Bihar rain forecast) बनने की संभावना है।

 

70 किलोमीटर की रेंज देने वाली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10,000 रुपये घटी कीमत, ग्राहकों को आ रहा खूब पसंद

 

कैसा रहा 7 जून
7 जून को बिहार का मौसम गर्म ही रहा। तापमान और गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दिन बिहार का सर्वाधिक अधिकतम (Bihar Weather) तापमान 43.8°C डेहरी में दर्ज किया गया। वहीं बिहार के 18 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C से अधिक दर्ज किया गया। टॉप 5 गर्म जिलों की बात (Bihar ka mausam) करें तो डेहरी के अलावा औरंगाबाद में 43.6°C, अरवल में 43.4°C, बिक्रमगंज में 43.2°C, गया में 43.2°C और भोजपुर में 43.1°C दर्ज किया गया। राजधानी पटना में भी 41.9°C दर्ज किया गया है।