home page

Bihar ka Mausam : बिहार में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट

Bihar Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। अब गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कई दिनों से तापमान में हो रही रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी से मार्च के महीने में भयंकर गर्मी का एहसास हो रहा है। अब जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बिहार के जिलों में आंधी-तूफानी और बिजली कड़कने के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
Bihar ka Mausam : बिहार में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट 

HR Breaking News - (Mausam Update)। बिहार में मौसम बदला हुआ है। बीते कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है जिसकी वजह से पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। कुछ जिलों में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग (Weather Update) का कहना है कि इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दी है और आने वाले दिनों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। 


बिहार में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश - 


मौसम विभाग ने सोमवार को बिहार (Bihar Rain Alert) के कई जिलों में आंधी तूफान और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, सोमवार से राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मौसम बदल सकता है जिससे कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। 


आसमान में छाए रहेंगे बादल - 


रविवार देर रात से ही बिहार (Bihar weather) के कई जिलों में मौसम में बदला हुआ  है। सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया, किशनगंज और अररिया समेत कई इलाकों में आसमान में घने बादल छा गए। सोमवार सुबह राजधानी पटना में भी मौसम बदला हुआ नजर आया। 

मौसम विभाग (IMD Weather Update) के अनुसार इस बदले मौसम का असर पूर्णिया से लेकर मुजफ्फरपुर और जमुई तक के इलाकों में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनने के संकेत हैं। IMD ने इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के अनुसार कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर जिलों में तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश की संभावनाहै। 

मध्य बिहार में कैसा रहेगा मौसम - 


मध्य बिहार (Bihar Weather) के कुछ जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रह सकता है। वैशाली, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में हल्के बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि इन क्षेत्रों के लिए फिलहाल किसी बड़े अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है। 

IMD का अनुमान है कि राज्य में यह बदला हुआ मौसम 11 मार्च की रात तक जारी रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में रुक-रुक हल्की और तेज बारिश सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद 12 मार्च से मौसम के फिर सामान्य होने की संभावना जताई गई है।