Delhi को दी पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात, 33,500 करोड़ से मेट्रो समेत इन परियोजनाओं का मिलेगा लाभ
HR Breaking News : (Delhi News) दिल्ली एक मेट्रो शहर है। यहां पर हर तरह की बुनियादी सुविधाएं मौजूद है। अब हाल ही में सरकार ने यहां पर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं (Delhi Projects News) पर काम शुरू किया है। राजधानी में इन प्रोजेक्ट पर कुल 33,500 करोड़ की लागत आ सकती है। आइए खबर में जानते हैं कि दिल्लीवालों को किन प्रोजेक्ट का लाभ मिलने वाला है।
नए मेट्रो कॉरिडोर का हुआ शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बीते दिनों बुराड़ी मौजूद डीडीए ग्राउंड 33,500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। पिंक व मजेंटा लाइन के नए कॉरिडोर की शुरुआत के साथ ही तीन नए मेट्रो कॉरिडोर का शिलान्यास किया गया। यहां पर दिल्ली भाजपा की 42 महिला मंडल अध्यक्षों ने उनका वेलकम किया है।
इस दौरान पीएम की ओर से पिंक लाइन पर नवनिर्मित (Newly built on Pink Line) मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर और मजेंटा लाइन पर दीपाली चौक-मजलिस पार्क कारिडोर के बारे में और उससे जो लाभ होंगे, उस बारे में जानकारी ली गई है। इस दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल की ओर से और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से मंच पर उनका वेलकम किया गया है।
पीएम मोदी कर रहे मेट्रो प्रोजेक्ट की ओपनिंग
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) का कहना है कि इंटरनेशनल महिला दिवस (International Women's Day) पर प्रधानमंत्री खुद यहां पर आकर महिलाओं को बलेसिंग्स दे रही हैं और साथ ही 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के मेट्रो प्रोजेक्ट की ओपनिंग और शिलान्यास भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि मेट्रो महिलाओं के आवागमन का सुगम साधन है और दो कारिडोर के ओपनिंग से करावल नगर, भजनपुरा सहित अन्य इलाको को इसका फायदा मिलेगा।
दिल्ली सरकार ने 1 वर्ष में किए ये विकास कार्य
मुख्यमंत्री का कहना है कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने एक साल पूरा किया है। इस दौरान दिल्ली की सेवा करने की पूरी कोशिश की गई है। उनका कहना है कि आयुष्मान योजना और कूड़े के पहाड़ हटाने जैसे कार्यों को बढ़ावा दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं 70 अटल कैंटिन की भी शुरुआत हुई हैं, जहां हर रोज तकरीबन 70 हजार लोग केवल 5 रुपये में भोजन का आनंद ले रहे हैं।
उनका कहना है कि 50 साल बाद दिल्ली के लिए नया मास्टर ड्रेनेज प्लान (New Master Drainage Plan) लाया जा सकता है।
मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना के अंतर्गत तकरीबन 70 हजार बेटियों को लाडली योजना में 200 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इससे पहले पिछली सरकारों के समय जो योजना शुरू हुई थी, उसका लाभ लाभार्थियों को नहीं मिल पाया था। अब पीएम मोदी की पारदर्शिता के आधार से सभी विभागों में डिजिटाइजेशन मोड अपनाया गया और स्कूलों में 70 हजार स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई हैं। सालों से अटकी, लटकी और भटकी हुई योजनाओं का अब निवारण हो रहा है ।
किन इलाको में मेट्रो कनेक्टविटी हुई बेहतर
पीएम मोदी की ओर से तकरीबन 33,500 करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो और सरकारी आवास प्रोजेक्ट की ओपनिंग की गई। इस दौरान पीएम ने पिंक लाइन पर 12।3 किलोमीटर लंबे मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर की ओपनिंग (Opening of Babarpur Corridor) की और साथ ही मजेंटा लाइन पर 9।9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की शुरुआत की। इन कॉरिडोर के शुरू होने से बुराड़ी, जगतपुर, वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर, बादली, भलस्वा और मजलिस पार्क इलाको में मेट्रो कनेक्टिविटी सुचारू हुई।
इन तीनों मेट्रो कॉरिडोर का हुआ शिलान्यास
बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi) ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मेट्रो फेज-5 (A) के अंतर्गत दिसंबर में मंजूरी हुए तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास कर लिया है। इन तीन नए कॉरिडोर में आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 (IGI Airport Terminal-1) और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल है, जिनकी कुल लंबाई 16.10 किलोमीटर है। इन कॉरिडोर के बनने से फरीदाबाद, नोएडा और दक्षिणी दिल्ली से एयरपोर्ट तक आवागमन सुगम होगा।
2014 तक कितना था देश का मेट्रो नेवटर्क
केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल (Development Minister Manohar Lal) का कहना है कि यह दिल्लीवासियों के लिए बेहद बड़ा दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री की ओर से कई बड़े प्रोजेक्ट की हामी भी दी गई है। उनका कहना है कि सरोजनी नगर में ढाई हजार फ्लैटों की ओपनिंग की गई है।
उनका कहना है कि 24 साल पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) की ओर से मेट्रो की ओपनिंग की गई थी। साल 2014 तक देश के केवल 5 शहरों में 245 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था, लेकिन अब समय के साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व मेट्रो नेटवर्क में तेजी आई है। नमो ट्रेन तो देश में मेट्रो नेटवर्क 1100 किलोमीटर तक हो गया है। अमेरिका और चीन के बाद अब भारत तीसरे स्थान पर है।
अब कितना है दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क
उनका कहना है कि दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क (metro network in delhi) 500 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है और यह दिल्ली की लाइफलाइन बन चुकी है। इससे समय बचने के साथ ही प्रदूषण कम होगा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग कोच भी है। आज के समय में बड़ी संख्या में महिलाएं मेट्रो संचालन से कनेक्ट हुई है। उनका कहना है कि अगर मेट्रो नहीं होती तो दिल्ली (Delhi Metro Updates) में बहुत सी समस्यांए होती है। मेट्रो के चलते यहां पर काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिला है और तकरीबन 1,00,000 टन कार्बन उत्सर्जन रुकने में मदद मिली है।
आवासीय परिसरों का हुआ उद्घाटन
उनका कहना है कि मेट्रो स्टेशन से 500 मीटर के दायरे में लोगों को आवास देने की कोशिश की गई है और लास्फस्टाइल कनेक्टिविटी पर वर्क किया जा रहा है। मेट्रो के चलते एनसीआर में आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। उनका कहना है कि दिल्ली (Delhi Metro News) में 20 हजार लोग घर की वेटिंग लिस्ट में हैं और जिन आवासीय परिसरों की ओपनिंग और शिलान्यास किया गया है, उससे तकरीबन 9,000 हजार कर्मियों को आवास मिल सकेगा।
केंद्र सरकार की बेहतरीन स्कीम है GPRA
मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन (Inauguration of Metro Corridor) और शिलान्यास से पहले पीएम मोदी की ओर से सरोजनी नगर जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन के टाइप-पांच क्वार्टर का दौरा किया गया है और महिला आवंटियों को चाबी दी गई है। इस दौरान उन्होंने महिला श्रमजीवियों के साथ वार्तालाप किया है। जीपीआरए केंद्र सरकार की सबसे जरूरी आवासीय स्कीम है, जो स्व-वित्तपोषित मॉडल पर पूरी तरह से बेसड है और इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद कराई जाती हैं।
