Bihar Rain Alert : अगले चार दिन तक बिहार में आंधी तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
weather Update : बिहार में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन जिलों में अति भारी को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। आईये जानते हैं कहां कितनी होगी बारिश -

HR Breaking News - (Bihar Weather) उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई दिनों से आसमान में हल्के बादल नजर आ रहे हैं। और तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश भी दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।
बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update) पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और इसका असर प्रदेश के सभी 38 जिलों में दिखने को मिलने वाला है। IMD ने 21 जून से ही प्रदेश में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग (weather update) ने 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आने वलो दिनों में गरज, आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ तड़ी बारिश होने की संभावना है।
अगले चार दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश -
मौसम विभाग (IMD Monsoon) ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पछुआ हवाओं में नमी की अधिकता होने के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार कई दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना बन गई है। मौसम विभाग (Bihar Rain Alert) के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, वज्रपात और भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
कैसा रहेगा तापमान -
प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है। पिछले दिनों मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के बाद उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तेजी से तापमान (Bihar Tempreature) में बढ़ौतरी हुई है और प्रचंड गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल किया है। लेकिन अब राहत की खबर सामने आई है एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो चुका है और यह तेज गति से बचे हुए राज्यों में आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि मानसून कुछ ही दिनों में सभी राज्यों को कवर कर लेगा।
बिहार (Bihar Rain Alert) में अब कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में ये बदलाव होने से आमजन को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
मौसम में होगा बड़ा बदलाव -
मौसम विज्ञानिकों (Weather update) का कहना है कि मानसून की यह मूसलाधार बारिश खेती के लिए सबसे बेस्ट होती है। क्योंकि इस समय ज्यादातर राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है और ऐसे में फसलों को सबसे ज्यादा पानी की आवश्कता होती है। मानसूनी बारिश से मौसम कूल होगा और मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। लेकिन निचले इलाकों में जलजमाव और बिजली गिरने से संभावित खतरे को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसके लिए मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।