home page

Bihar Weather : बिहार में एक बार फिर बदला मौसम, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Update : बिहार में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बिहार में एक बार फिर से मौसम का हाल बदलने वाला है। अब आने वाले दिनों में बिहार (Bihar Weather Today) में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए विस्तार से जानते हैं बिहार के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

 | 
Bihar Weather : बिहार में एक बार फिर बदला मौसम, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

HR Breaking News - (Bihar Weather Update)। पटना समेत पूरे बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि बिहार के कुछ जिलों में लू चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

मौसम विभाग (IMD weather update) द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक अब जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश के कुछ भागों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। खबर में जानिये मौसम की पूरी जानकारी।


बिहार में मेघ गर्जन और वज्रपात की उम्मीद-


प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। प्रदेश में आज गर्म (Today weather forecast) और आर्द्र दिन रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। गोपालगंज व पूर्वी चंपारण में उष्ण लहर चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक कल से मौसम (Bihar ka Mausam) में बदलाव आने की उम्मीद लगाई जा रही है। प्रदेश के दक्षिणी व उत्तर-पूर्व भागों में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की उम्मीद लगाई जा रही है।


IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट-


उत्तर-मध्य एवं उत्तर पश्चिम भागों में 50-60 किमी प्रतिघंटा (IMD weather Forecast) की रफ्तार से हवा चलने के साथ आंधी-पानी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इस दौरान हवा का रुख बदलने के साथ नमीयुक्त पुरवा हवा की वजह से मौसम (Mausam ka update) सामान्य होने के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा की उम्मीद लगाई जा रही है।

पटना के मौसम का हाल-


पटना और आसपास के इलाकों में बादल (Patna ka mausam) छाए रहने के साथ पुरवा की वजह से मौसम सामान्य बना गया है। सोमवार को पटना सहित प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा है। तापमान में वृद्धि होने की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। सोमवार को पटना (Patna weather update) के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 40.3 डिग्री सेल्सियस जबकि, 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया।


छपरा में बढ़ा तापमान-


राजधानी में हवा की रफ्तार 22 किमी प्रतिघंटा के हिसाब से दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान (Aaj ka mausam) में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा सोमवार को छपरा को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Patna weather update) के मुताबिक पछुआ की वजह से मौसम साफ होने के साथ प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।


कल से मौसम में आएगा बदलाव-


कल से मौसम (IMD weather Update) बदलाव आने के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। प्रदेश के औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री, बक्सर का 41.6 डिग्री, गोपालगंज का 41डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों मे बारिश (Rain Alert) होने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।


बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान-


वहीं, पटना में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गया (Gaya Weather forecast) का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।

इसके अलावा भागलपुर का अधिकतम तापमान  38.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर (Muzafferpur weather news) का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम 29.6  डिग्री सेल्सियस रहा है।