home page

Delhi Ka Mausam : दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड, IMD ने बताया इस दिन आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Delhi Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बीते कई दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और झमाझम बारिश हो रही है। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिसकी वजह से भयंकर ठंड पड़ रही है। हाल ही मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं राजधानी में बारिश किस दिन होगी।

 | 
Delhi Ka Mausam : दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड, IMD ने बताया इस दिन आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

HR Breaking News - (Delhi Mausam)। देश के लगभग सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई दिनों से बारिश का सिलसिला चल रहा है। कहीं हल्की बारिश हुई है तो वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है, जिसकी वजह से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश (IMD Rain Alert) होने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग (Mausam Update) ने दो दिन पहले जारी किया येलो अलर्ट बिल्कुल सही साबित हुआ दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में भी गिरावट आई इस मौसम बदलाव से ठंड और कोहरे का असर भी बढ़ गया है। अब मौसम विभाग ने आगे और बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

IMD का अंदाज हुआ सही साबित - 


गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। कल 27 जनवरी की सुबह ही मौसम ने करवट बदली और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को हुई भारी बारिश के बाद अब एक बार फिर गरज चमक के साथ तगड़ी बारिश होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।


आंधी-तूफान के साथ इस दिन होगी बारिश - 


मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में एक बार फिर आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने पहले ही मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


इस दिन होगी बारिश - 


मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Rain Alert) में 1 फरवरी को ग्रह चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है, जिसकी शुरुआत तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ होगी। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर शशिकांत मिश्रा ने बताया है कि 1 फरवरी के लिए दिल्ली नोएडा गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरी एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किए गए।


इस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी और अच्छी बारिश होगी। बीते 24 घंटों में भी क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा दर्ज की गई है। 28 से 31 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है, लेकिन 1 फरवरी से एक बार फिर मौसम (Mausam Update) करवट लेगा और ठंड का असर बना रहेगा।