hrbreakingnews.com

Delhi ka Mausam : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान, बिजली, व्यापक बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
 

Delhi ka Mausam : देशभर में मौसम करवट बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद उत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। आज 15 अक्टूबर को कई जगहों पर आंधी तूफान के साथ अति भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 
Delhi ka Mausam : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान, बिजली, व्यापक बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

 

 

HR Breaking News - देश की राजधानी दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में बारिश वाला मौसम बन गया है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आज बादल छाए हुए हैं और तेज आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD Weather) ने दिल्ली-एनसीआर में आज रात झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।

 

 

दिल्ली का तापमान - 

 

दिल्ली (Delhi ka Mausam) के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार को शहर में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस मौसम के औसत से 3.7 डिग्री ज्यादा है। दिल्ली में मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई है।

 


तेज आंधी तूफान और बारिश के साथ गिरेंगे ओले - (weather update)


दिल्ली (Delhi me Barish) और उसके आसपास के शहरों में आज गरज- चमक के साथ बरसात होगी। मौसम विभाग ने कई जगहों पर मेघ गर्जन बिजली कड़कने और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया है। कई जगह पर बहुत हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। शाम के समय आंधी तूफान के साथ जमकर बादल बरसेंगे। कुछ जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।


नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव - (Aaj ka Mausam)


उत्तरी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हुआ है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में गरज चमक और तूफान के साथ व्यापक बारिश होगी। इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इसे तापमान में भारी गिरावट आएगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।


शुक्रवार को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 


शुक्रवार को दिल्ली (Delhi Mausam Update) में काले बादल छाए रहेंगे। सुबह से लेकर दोपहर तक कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश हो सकती है जिससे तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली के ज्यादा इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम सकता है।


दिल्ली में प्रदूषण का आंकड़ा कहां पहुंचा - 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi AQI) 165 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। आने वाले दिनों में दिल्ली में दिवाली से पहले धीरे-धीरे प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है।