Delhi Monsoon Updates : दिल्ली में इस दिन दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Monsoon Updates : दिल्ली में पिछले काफी समय से गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। लेकिन अब आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में एक बार फिर से बरिश होने की संभावना जताई जा रही हैं। बारिश (IMD Rain alert) होने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के बारे में पूरी डिटेल।

HR Breaking News-(Today weather update)। दिल्ली में लोगों को मानसून का इंतजार रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून दिल्ली के करीब है और जल्द ही जोरदार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
मानसून का इंतजार कर रही राजधानी (delhi ka mausam) में शनिवार को बूंदाबांदी हुई। हालांकि, यह बारिश उमस भरी गर्मी को शांत करने वाली नहीं रही। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के बावजूद तापमान बढ़ गया। खबर में जानिये मौसम की पूरी जानकारी।
गर्मी कर रही है लोगों को परेशान-
पिछले कुछ दिनों से ही दिल्ली में तेज गर्मी (Aaj ka mausam) लोगों को परेशान कर रही थी। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 37.3 डिग्री रहा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सैलसियस तक दर्ज किया गया है। दिल्ली का तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सैलसियस (Weather update) तक कम रहा है।
हवा में नमी का स्तर 56 से 84 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। दोपहर के समय सफदरजंग में 1.2 एमएम, आया नगर में 1.2 एमएम, रिज में 6.2 एमएम, पूसा में 0.5 एमएम, मंगेशपुर में 0.5 एमएम और गुरुग्राम (Gurugram weather forecast) में 3.5 एमएम बारिश हुई।
दिल्ली में होगी झमाझम बरसात-
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को बादल छाए (weather news) रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। यहां पर मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान (delhi weather update) 28 डिग्री रह सकता है। 23 जून को बादल छाए रहेंगे।
मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 24 से 27 जून तक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम तापमान (delhi weather Forecast) 25 से 28 डिग्री तक रह सकता है।
इन राज्यों को भी कवर करेगा मानसून-
मानसून आज या कल तक दिल्ली (Delhi weather) में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक स्थितियां अनुकूल बनी रही है। बादल छाए हुए हैं, हवाओं में बारिश के लिए पर्याप्त नमी है। मॉनसून दिल्ली के किनारे तक पहुंच भी चुका है।
अब सिर्फ बारिश का इंतजार रहा है जोकि कभी भी खत्म हो सकता है। अगले 48 घंटे में मानसून दिल्ली (Monsoon in dellhi) के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बचे हुए हिस्से को भी कवर कर लेगा।