hrbreakingnews.com

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में इस दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Ka Mausam :दिल्ली एनसीआर में पिछले काफी समय से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन अब यहां पर एक बार फिर से झमाझम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान (Delhi NCR weather Update) में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। तापमान कम होने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा। 

 
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में इस दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News (weather Update) दिल्ली एनसीआर में अब एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी (Today weather Update) से भी राहत मिलने वाली है। इसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली एनसीआर के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

 

एक बार फिर लोटेगा मानसून 

 

इस साल दिल्ली में मानसून अपने निर्धारित समय से दो दिन की देरी से आया था और अब यह एक दिन पहले ही वापिस लोट गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दिल्ली (Delhi ka mausam) और आसपास के क्षेत्रों से अपनी विदाई एक दिन पहले की है।

 

पिछले साल, यानी 2022 में दिल्ली से मानसून 2 अक्टूबर को विदा हुआ था। इस साल, हालांकि, मानसून ने दिल्ली में दो दिन की देरी से आगमन किया और एक दिन पहले ही मानसून चला भी गया है। मानसून (Rain in delhi) की विदाई का मतलब ये नहीं है कि दिल्ली या उसके आसपास के इलाकों में बारिश पूरी तरह से बंद हो सकती है।

दिल्ली में इतना रहेगा तापमान 

मौसम विभाग के मुताबिक, इस मानसून सीजन में दिल्ली में सामान्य से 41 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम के बारे में बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान (Delhi weather) 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में 28 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। 


26 सितंबर को ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनने की उम्मीद लगाई जा रही है। यह सिस्टम मध्य भारत के हिस्सों से होकर जाएगा, हालांकि उत्तर भारत के मैदानों तक नहीं पहुंचेगा। हालांकि, जैसे ही यह सिस्टम मध्य प्रदेश (MP Weather) के आसपास तक पहुंचेगा, तो इसके किनारे के बादल दिल्ली तक पहुंच सकते हैं, इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।