Delhi NCR Weather : दिल्ली वालों सावधान, अब सताएंगे लू के थपेड़े, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

HR Breaking News - (Delhi Weather Update)। दिल्ली में लगातार बढती गर्मी से लोग बेहाल हो चुके हैं। दिल्ली में बुधवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जिसने लोगों को तेज गर्मी से परेशान कर दिया। यह गर्मी लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है क्योंकि अभी गर्मी का मौसम (today Mausam Update) शुरू ही हुआ है और इस तरह की तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यह गर्मी लू के रूप में लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है।
तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया हैं जिसके चलते खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ी मुश्किल हो गई हैं। दोपहर के समय तो धूप इतनी तेज थी कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। दिल्ली (delhi ka Mausam) में गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और अब धूप और भी तेज होने वाली है। लोगों को धूप से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।
आज, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह इस (delhi aqi Alert) मौसम में पहला मौका है जब दिल्ली के किसी केंद्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंचा है।
हालांकि, मौसम विभाग (IMD Mausam Update) ने आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई है। अगले तीन दिनों में तेज हवाओं के चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग ने अपडेट (weather Update) जारी किया हैं कि अगले तीन दिनों के लिए तेज धूप और गर्मी से हल्की राहत का अनुमान है। गुरुवार को हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
शुक्रवार को हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। तेज हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। यह बदलाव मौसम में कुछ राहत प्रदान कर सकता है, जो पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और गर्मी से प्रभावित था।