Delhi NCR Weather : दिल्ली में अब गर्मी दिखाएगी तेवर, मौसम विभाग ने बताया अगले 6 दिन का हाल

HR Breaking News - (IMD Rain Alert) देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में काफी दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बरसात हो रही थी, जिसकी वजह से मौसम भी कूल बना हुआ है। लेकिन एक बार फिर से दिल्ली वालों को भयंकर गर्मी का एहसास होने वाला है।
मौसम विभाग (Weather update) ने अगामी मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। अगले 4 दिनों के बीच दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। IMD के अनुसार, 10 जून तक अधिकतम तापमान (Delhi Tempreature) 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। बीते एक दो दिन से लगातार दिल्ली के तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। हालांकि, अभी भी यह सामान्य से नीचे है।
10 जून तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम -
मौसम विभाग (IMD weather Update) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। IMD द्वारा अपडेट जारी किया गया था कि आज पूरे दिन तेज धूप रहेगी और वैसा ही हुआ है।
आज अधिकतम तापमान (Delhi Tempreature) 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा। मौसम विभाग ने कहा कि जून को तेज हवाएं चलने की संभावना है और 10 तारीख तक अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही चिलचिलाती धूप और उमस वाली गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 9 बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 169 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। इससे पहले शुक्रवार को एक्यूआई 161 अंक पर रहा था। बता दें कि, सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
दिल्ली में 6 दिन कैसा रहेगा मौसम
7 जून 2025 - इस दिन आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार लू को लेकर भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है और अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड जारी किया जा सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
8 जून 2025 - 8 जून को आसमान पूरी साफ रहेगा। कोई लू की स्थिति नहीं। 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
9 जून 2025 - आसमान पूरी साफ रहेगा। कोई लू की स्थिति नहीं। इस दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से सतही हवाएं चलने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
10 जून 2025 - अन्य दिनों के अनुसार ही 10 जून को भी मौसम साफ रहेगा। इस दिना ही कोई लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से सतही हवाएं चलने की संभावना है इस दिन अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
11 जून 2025 - इस दिन भी मौसम साफ रहेगा। कोई लू की स्थिति नहीं है। अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
12 जून 2025 - 12 जून को भी मौसम साफ रहेगा। कोई हीटवेव की स्थिति नहीं। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।