home page

Delhi NCR Weather : तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, दिल्ली वाले जान लें 13 अप्रैल तक के मौसम का हाल

Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक दो दिन से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। हाल ही में मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। IMD के अनुसार एनसीआर में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। आईये जानते हैं- 

 | 
Delhi NCR Weather : तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, दिल्ली वाले जान लें 13 अप्रैल तक के मौसम का हाल

HR Breaking News - (Delhi NCR Weather Update) राजधानी दिल्ली में मार्च महीने से ही प्रचंड गर्मी पड़ रही है।   कल और आज मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। अचानक तेज आंधी चली और आसमान में बादल छाने से कई जगहों पर बारिश हुई है। इस दौरान तापमान (Delhi Temperature) में भी 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज तेज आंधी तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। 


आज दिल्ली में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट - 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट (Weather Update) के अनुसार 11 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में गरज चमक, तेज आंधी तूफान और बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है, जबकी न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। 

IMD के अपडेट के मुताबिक (IMD Rain Alert) 12 अप्रैल को भी आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान हल्की व मध्यम बारिश भी हो सकती है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री कम यानी 36 डिग्री रह सकता है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

13 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के मुताबिक 13 अप्रैल से एक बार तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो सकती है, जिससे भयंकर गर्मी  पड़ेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान (delhi temperature) 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इसके बाद 14 अप्रैल को भी मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब रह सकता है।

15 अप्रैल को दिखेगा गर्मी का कहर - 

मौसम विभाग (weather Update) के अनुसार 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तापमान में बढ़ौतरी होने से गर्मी का प्रकोप और भी बढ़ जाएगा। इस दौरान तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन तीनों दिनों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच बना रह सकता है।