Delhi NCR Weather : होली वाले दिन कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम, जानिये IMD का अपडेट
Delhi Weather Update : होली का त्योहार करीब आ रहा है दिल्ली एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। काफी दिनों से धूप खिलने से तापमान में बढ़ौतरी हुई है जिसके कारण अभी से लू वाली स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है। आईये जानते हैं -

HR Breaking News - (Delhi NCR Mausam)। दिल्ली एनसीआर में काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। जिसके चलते लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। दोपहर में चिलचिलाती धूप और उमस ने अभी से ही लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालांकि कुछ दिनों में दिल्ली के मौसम (Delhi Mausam) का मिजाज बदलने वाला है मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। IMD ने अगले एक हफ्ते का मौसम का हाल बताया है, जिसमें लगातार 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतन और अधिकतम तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली का तापमान -
मंगलवार की सुबह दिल्ली में धूप निकली और न्यूनतम तापमान (Delhi NCR Temperature) 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तामान से 1.7 डिग्री ज्यादा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल -
वहीं मौसम विभाग (IMD weather Update) ने कल दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ौतरी हो सकती है। बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान 17 और 33 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की माने तो गुरुवार को हल्की व मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इसके अलावा हलकी से तेज बारिश होने का भी अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान 18 और 34 डिग्री के बीच रह सकता है।
15 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग ने पूर्नानुमान (IMD latest weather update) जारी किया है होली के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश भी होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 34 डिग्री के बीच रहा सकता है। इसके बाद शनिवार के दिन भी मौसम सुहावना बना रहेगा कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है जबकि अधिकतम तापमान 3 डिग्री कमी आ सकती है।
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार 15 मार्च को ये 16 और 31 डिग्री के करीब रह सकता है। इसके बाद मौसम ठंडा होने से रविवार और सोमवार सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है। इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान और गिरकर 14 और 30 डिग्री रह सकता है।