Delhi NCR Weather : 29 जून तक कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम, जानिये IMD ने बारिश को लेकर क्या दिया अपडेट

HR Breaking News - (Delhi Weather Update)। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में जून महीने की शुरूआत से ही प्रचंड गर्मी पड़ रही थी। इस दौरान लू ने भी लोगों का हाल बेहाल किया। लेकिन अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। कई दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और झमाझम बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है।
अगले 6 से 7 दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम -
इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून (Monsoon update) को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। दिल्ली में आगमी 24 घंटों के भीतर मानसून आने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में IMD ने दिल्ली एनसीआर में आंधी तूफान और तेज बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार, जून का आखिरी 6 से 7 दिनों में लगातार बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
आज सुबह से दिल्ली में मौसम (Delhi Mausam) कूल बना हुआ है। वहीं तापमान भी 35 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली में आंधी तूफान और बारिश का कई दिनों तक सिलसिला जारी रहने की चेतावनी जारी की है और इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज भी दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है।
दिल्ली में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट -
IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 25 जून यानी आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आंधी तूफान आने का भी अनुमान है और इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने बताया है कि आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद 26 जून को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। IMD ने 27 जून के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
30 जून तक दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (Delhi NCR Weather ) ने 27 जून को भी दिल्ली में खराब मौसम रहने की संभावना जताई है। इस दिन आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 सेल्सियस तक जा सकता है, जबकी न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। इसके बाद बारिश वाला मौसम रहने की वजह से तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगी।
28, 29 और 30 जून को झमाझम बारिश -
मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली (Delhi NCR Weather ) में 28 और 29 जून को भी आंधी तूफान और झमाझम बारिश वाला मौसम रहेगा। वहीं, इन दोनों ही दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रह सकत है। IMD ने 30 जून और 1 जुलाई को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।