Delhi NCR Weather : बर्फीली हवाएं और शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, दिल्ली एनसीआर में इस तारीख को होगी बारिश
Delhi Ka Mausam :देशभर में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है, जिसके चलते लोगों को कई मुश्किलें हो रही है। पहाड़ो पर हुई बर्फबारी ने ठिठुरन को और भी बढ़ा दिया है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में तो लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां पर दो-तीन दिन लगातार बारिश दर्ज की गई है जिसकी वजह से यहां (mausam ke taja update)पर टैम्प्रचर में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई।
HR Breaking News - (ब्यूरो)। नए साल की शुरूआत के साथ ही घने कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले कई दिनों से लोगों को इस घने कोहरे से राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में दिन-प्रतिदिन गलन भरी सर्दी बढ़ गई है।इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी (Delhi weather update) किया है। यहां पर शाम होते-होते लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यहां पर तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
ये भी पढ़ें - Cheque Bounce : चेक बाउंस होने के इन मामलों में नहीं दर्ज होगा केस, चेक से लेनदेन करने वाले जान लें नियम
अभी और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड-
हालांकि सर्दी का सबसे ज्यादा असर राजधानी दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR mausam)में देखने को मिल रहा है। यहां पर लोगों की ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनसुार यहां पर अभी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। इसके लिए मौसम केंद्र की ओर से इस सप्ताह भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनसुार आगामी दिनों में यहां पर ठंडी सर्दहवाओं का एहसास होगा।11 और 12 जनवरी (today Weather) को नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और दिल्ली में जोरदार बारिश होगी जिसके चलते तापमान में तगड़ी गिरावट होगी।
शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली 18.0/8.0 389
नोएडा 17.0/8.0 175
गाजियाबाद 17.0/8.0 209
गुरुग्राम 17.0/8.0 177
इतने दिन छाया रहेगा घना कोहरा-
दिल्ली-एनसीआर में मौसम में तगड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम केंद्र का कहना है कि दिल्ली में अगले 3 दिनों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली में येलो अलर्ट (Delhi mausam kaisa rhega) 8 और 9 जनवरी के लिए जारी किया है। मौसम केंद्र ने एक सूचना जारी की है कि बिगड़ते हुए मौसम में लोग सावधानी से ही घर से निकलें कोशिश करें कि रात के वक्त दूर की यात्रा टाल दें क्योकं इन दिनों विजिबलिटि बेहद कम होगी। इसके साथ ही पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं 11 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। जिसके चलते ठंड का प्रकोप( Delhi weather forecast) और भी बढ़ गया है।
दिल्ली के मौसम का मिजाज-
ये भी पढ़ें - Income Tax : बैंक FD पर नहीं लगेगा इनकम टैक्स, लाखों लोगों को होगा फायदा
दिल्ली मौसम केंद्र के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा नोएडा का अधिकतम तापमान (Noida today mausam) आज 17 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अन्य राज्यों की बात करें तो गुरुग्राम का अधिकतम तापमान आज 17 डिग्री सेल्सियस जबकि (mausam Ki khabar) न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।