Delhi-NCR Weather : दिल्ली में गिरेगा पारा, इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघा, IMD ने किया अलर्ट जारी
Delhi Ka Mausam :बीते कई दिनों से दिल्ली में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उलटफेर जारी है। अब इसी बीच मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में बारिश का सिलसिला कब तक रहने वाला है।
HR Breaking News : (Delhi-NCR) दिल्ली-एनसीआर में अब बादलों की आवाजाही लगी हुई है। बीते दिनों दिल्ली में बारिश देखी गई है और इस दौरान बारिश से तापमान में भी गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली (Delhi Ka Mausam) के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
कब तक जारी रहेगा दिल्ली में बारिश का सिलसिला
बीते दिनों दिल्ली (Delhi Weather Forecast) के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिली है। आज 4 अक्टूबर को राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं है, लेकिन कल 8 अक्टूबर से दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है। दिल्ली में 7 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Delhi) 33 डिग्री के आस-पास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। कल 4 अक्टूबर को एक और पश्चिम विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर देखने को मिलेगा, जिसके चलते 5 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। जिसके बाद सोमवार को बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने के आसार हैं।
इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
राजधानी दिल्ली में 6 और 7 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश (Delhi Rain Alert) की संभावना है। इसके साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलते के आसार भी जताए गए हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। 6-7 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Delhi Weather temprature) 32 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
