home page

Delhi NCR Weather : अगले 6 दिन कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम, जानिये बारिश को लेकर क्या है अपडेट

Today Mausam Update : देशभर के अधिकांश राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कई दिनों से उत्तर भारत के राज्यों में तेजी से तापमान में वृद्धि हो रही है मार्च का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले छह दिन के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं। 
 | 
Delhi NCR Weather : अगले 6 दिन कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम, जानिये बारिश को लेकर क्या है अपडेट

HR Breaking News - (Weather Update)। उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बीते कई दिनों से सुबह, शाम और रात के तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। हालांकि, तेज हवाएं चलने से कल और आज गर्मी से थोड़ी राहत जरूरी मिली है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के आने वाले छह दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। आज और कल तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में बढ़ौतरी होने का कोई अनुमान नहीं है। 

 


दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं - 

 


दिल्ली (Delhi ka Mausam) में आज तेज हवाएं चलने और आसमान में हल्के बादल छाने से गर्मी से राहत  मिली है। आमतौर पर आसमान साफ रहा। बादलों और हवा की वजह से दिल्ली का अधिकतम तापमान जो 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 से 20 डिग्री के बीच रहा है।

दिल्ली 30 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (Latest Mausam update) के ताजा अपडेट के अनुसार 29 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में इजाफा नहीं होगा। कल यानी 29 मार्च को अधिकतम तापमान तो 32 से 34 डिग्री के बीच ही रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आकर 16 से 18 डिग्री के बीच बना रह सकता है।


IMD के मुताबिक (Aaj Ka Mausam) 30 मार्च से मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में तेजी से बढ़ौतरी होगी। 30 मार्च को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) 1 डिग्री और बढ़कर 35 से 37 और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

मौसम विभाग (Weather update) के अनुसार 1 अप्रैल से तापमान में तेजी से इजाफा होगा और इसके 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच बना रहेगा। 2 मार्च को अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी मंगलवार जितना ही रहेगा। वहीं 30 मार्च को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

खराब श्रेणी में रहा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक 27 मार्च को दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में थी। शाम 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 263 पर दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच का AQI संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का AQI मध्यम, 201 से 300 के बीच का AQI खराब, 301 से 400 के बीच का AQI बहुत खराब और 401 से 500 के बीच का AQI गंभीर माना जाता है। हालांकि, दिल्ली में एक दो दिन से तेज हवांए चल रही है अगर अगले कई दिनों तक यह दौर जारी रहता है कि जल्द ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार होगा।