home page

Delhi NCR Weather : दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिये अगले 3 दिन के मौसम का हाल

Delhi NCR Mausam Update : इस बार गर्मी ने मार्च के महीने में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। बीते कई दिनों से सुबह, शाम और रात के तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग (IMD weather) के ताजा अपडेट के अनुसार अब दिल्ली एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। राजधानी में तेज रफ्तार हवाएं और भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। आईये जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज - 

 | 
Delhi NCR Weather : दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिये अगले 3 दिन के मौसम का हाल

HR Breaking News - (Delhi Mausam Update)। राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस सप्ताह मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। IMD ने दिल्ली में तीन दिन तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इसके बाद दिल्ली में तेजी से तापमान में वृद्धि होगी। 


मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के मुताबिक दिल्ली में 8 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के शहरों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 

दिल्ली में 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (Today Mausam Update) के ताजा अपडेट के अनुसार कल यानी 3 अप्रैल को दिल्ली में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 10 से 20 किलोमीर प्रति घंटा रह सकती है। कभी कभी यह 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। IMD ने 3 अप्रैल को दिल्ली (Delhi NCR Tempreature) में  अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री रहने की संभावना जताई है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 


IMD ने दिल्ली (Delhi weather) में  4 और 5 अप्रैल को भी तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। हवा की स्पीड 10 से 20 किलोमीर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कुछ मौकों पर हवा की स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 4 और 5 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Delhi temperature) 37 से 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

दिल्ली एनसीआर में 8 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम - 

IMD ने आने वाले दिनों में मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट (IMD latest Mausam Update) जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 6 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने का अनुमान जताया है। 


मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi ka mausam) में 7 और 8 अप्रैल को  अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के करीब बना रह सकता है वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाने की संभावना है। IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ौतरी होगी और गर्मी पसीने छुड़ाएगी।