Delhi Weather : दिल्ली-NCR में भीषण ठंड के बीच अगले कुछ ही घंटों में बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट
Mausam Update : देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों में हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान तेजी से गिरता जा रहा है और भीषण ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के राज्यों में भयंकर ठंड पड़ रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली व एनसीआर में कुछ ही घंटों में जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहेगा मौसम -
HR Breaking News - (Delhi Weather Today)। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान में गिरावट आ रही है जिसकी वजह से भीषण ठंड का एहसास हो रहा है। कई इलाकों में पारा जीरो डिग्री से नीचे जा पहुंचा है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में भी भयंकर ठंड पड़ रही है।
आज सुबह ही दिल्ली बारिश के साथ हुई। बारिश होने से ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोग कांप उठे। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ ही घंटों में दिल्ली (Delhi Rain Alert) में और बारिश होगी।
इन इलाकों में बरसेंगे बादल -
मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार, अगले दो घंटे में दिल्ली के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंडका, पश्चिम विहार, राजौरीगार्डन, बुद्ध जयंती पार्क, प्रेसिडेंट हाउस, राजीव चौक, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, IGI एयरपोर्ट, अक्षरधाम, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, तुगलकाबाद, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी में रुक-रुक कर हल्की बारिश होने की संभावना है।
वहीं, एनसीआर (NCR Ka Mausam) के बहादुरगढ़ व गाजियाबाद, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सोहाना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) और गढ़मुक्तेश्वर में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
IMD ने इन इलाकों में जारी किया यलो अलर्ट -
इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान और गिर गया, जिससे सुबह और ठंड और बढ़ गई है। दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहा। अगले कुछ दिनों तक भी ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। शुक्रवार सुबह कुछ इलाकों में हल्का से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसके लिए यलोअलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के अनुसार, दिल्लीका न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्रीसेल्सियस कम है। दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 0.8 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियसकम है।सबसे कम न्यूनतम तापमान पालम में दर्ज किया गया। पालम और मयूर विहार सहित कई जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी रही।
