home page

Gold Rate : सोने में 1300 रुपये की गिरावट, चांदी हुई 14,000 रुपये सस्ती, जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से सोने व चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब दो दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट में बड़ी गिरावट आई है। आज सोना (sone ka bhav) 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी में 14 हजार रुपये की गिरावट आई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
Gold Rate : सोने में 1300 रुपये की गिरावट, चांदी हुई 14,000 रुपये सस्ती, जानें ताजा रेट 

HR Breaking News - (Gold-Silver Rate)। सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी को होश उड़ा दिये हैं। साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं नए साल की शुरूआत भी दोनों कीमती धातुओं के रेट में जबरदस्त तेजी के साथ हुई थी। लेकिन अब एक दो दिनों से सोने व चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप सोने व चांदी (Sone Chandi ka Bhav) के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए सही मौका हो सकता है। 

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट - 

आज 9 जनवरी को सोना 1300 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी की कीमतों में 14 हजार रुपये की गिरावट आई है। आज रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार सोने और चांदी में तगड़ी गिरावट आई है। 22 कैरेट सोना सस्ता (Gold Rate Down) होकर 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें कई दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। आज चांदी का रेट (Silver Rate) 2,72,000 रुपये प्रति किलो हो गया है। जबकि कल गुरुवार को चांदी का भाव 2,83,000 रुपये प्रति किलो था  यानी इसके भाव में 11,000 रूपये की गिरावट है। 


1420 रुपये टूटा सोना - 

रांची में 22 व 24 कैरेट सोने की कीमतों (Gold Rate) में गिरावट देखी जा रही है। कल शाम 22 कैरेट सोना 1,29,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि आज इसकी कीमत 1,28,000 रुपये है यानी इसके भाव में 1,350 रूपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 24 कैरेट सोना कल शाम 1,35,820 रुपये प्रति 10 ग्राम  के भाव से खरीदा गया था आज इसकी कीमत (Sone ka bhav) 1,34,400 रुपये है यानी इसके भाव में 1,420 रूपये की गिरावट है। 


देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव - 


आज बोकारो में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,29,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,40,000 रूपये प्रति किलो है।

जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,26,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 24 कैरेट सोना (Gold Rate) 1,38,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी‌ 2,44,810 रुपये प्रति किलोग्राम है।


देवघर में 22 कैरेट सोना कि कीमत 1,26,537 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 24 कैरेट सोना (Sone ka bhav) 1,38,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी 2,44,810 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से बेची जा रही है।


सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये बात - 


सोने के गहने (gold jewelry) खरीदते समय क्वालिटी को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझकर ही आप सोना खरीदें।