Delhi weather : दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
Delhi Mausam Update : दिल्ली में आज सुबह से सूरज की किरणें चमक रही हैं, लेकिन साथ में हवाएं चलने के कारण अभी गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं हो रहा हैं। कल बारिश होने और (Delhi NCR Rain) तूफानी हवाओं के चलने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इसी के चलते मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।
HR Breaking News - (Delhi Weather Update)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि दिल्ली-NCR में मौसम का अचानक बदलाव पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और आस-पास के क्षेत्रों में चक्रवात सक्रिय होने के कारण है। दरअसल 16 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था जो पहाड़ी (Delhi NCR Weather Forecast) क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 अप्रैल तक रहेगा।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम -
अगर दिल्ली की बात करें तो आपको बता दें कि राजधानी में आज सुहावना मौसम है। खिली हुई धुप के साथ हवाएं चल रही हैं। यह मौसम बीते दिनों के तूफानी अंदाज से बिल्कुल अलग है। कल दिल्ली और नोएडा में धूल भरी आंधी और तूफानी हवाएं चली थीं। घने काले बादल (IMD Weather Forecast) गरजे और बिजली कड़की, जिसके बाद हल्की बारिश हुई। यह अचानक बदलाव देखकर सभी हैरान रह गए थे। हालांकि इस अचानक मौसम परिवर्तन के बावजूद दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली में बीते दिन गर्मी का प्रकोप जारी रहा जिसके चलते अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से थोड़ा अधिक है, क्योंकि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में (IMD Weather Alert) न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। अगले 5 दिनों यानी 23 अप्रैल तक दिल्ली में गर्मी का यही सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
अभी खत्म नहीं हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर -
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR का मौसम अचानक बदलने का कारण पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और आस-पास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होना है। दरअसल, 16 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ (Delhi Weather Update) एक्टिव हुआ था, जो पहाड़ी क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने की भी संभावना है।
आज भी शाम तक बारिश होने का अनुमान -
मौसम विभाग (Mausam Update) से मिले अपडेट के अनुसार दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले तीन दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। आज भी दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही तूफानी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है जो 40-50 किमी प्रति घंटा स्पीड से चलेगी।
अगले 4 दिन दिल्ली-NCR में मौसम का हाल -
20 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन हवाएं चलने और बारिश होने के आसार नहीं हैं। 21 अप्रैल को आसमान साफ रहने तथा 5-20 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हल्की हवाएं चलने की संभावना है। 22 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा, लेकिन गर्म हवाएं चलने की संभावना नहीं है। 23 अप्रैल को भी आसमान साफ रहेगा और गर्म हवाएं नहीं चलेंगी। हवाओं की स्पीड 15-25 किमी प्रति घंटा रहेगी।
