UP Weather : यूपी में 72 घंटों में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश
UP Weather Update : देश के ज्यादातर राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले 72 घंटे में उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईये जानते हैं -

HR Breaking News - (UP Weather Update)। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई थी और यह सच साबित हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार की सुबह से (weather forecast) ही बादलों ने आसमान को ढंक लिया।
गोरखपुर में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, जिसके चलते अगले 72 घंटों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग द्वारा जारी यलो अलर्ट से यह स्पष्ट है कि गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
20 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी -
हालांकि इन दिनों जो गर्मी पड़ेगी उसका फील अधिक होगा। उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण वातावरण में नमी का प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग (Mausam update) ने पूरे प्रदेश में 20 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस वजह से आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी जिससे गर्मी का अहसास और भी ज्यादा होगा। उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण हवा में नमी का स्तर ज्यादा रहेगा, जिससे गर्मी और भी असहनीय हो सकती है।
प्रदेश के कई जिलों (UP Rain Alert) में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश की स्थिति रही, लेकिन कानपुर में सिर्फ आंधी चलीं। बीती दो रातों में अचानक तेज हवाएं चल रही थी और बूंदाबांदी भी हुई। इससे रात में गर्मी से राहत मिल गई। कानपुर में हल्का असर रहा, लेकिन दिन का तापमान 38.4 से घटकर 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। बादलों के कारण रात का तापमान 22.7 से बढ़कर 24.4 डिग्री हो गया। उत्तर पूर्वी तेज हवाओं के चलने से नमी भी बढ़ गई।
24 से 28 घंटों में तेज आंधी और बारिश -
मौसम विशेषज्ञ (Weather update) ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी सिस्टम के कारण देश के कई राज्यों में मौसम खराब है। उत्तर प्रदेश में 20 अप्रैल तक गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। आगे भी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आने की संभावना है। कानपुर मंडल में अगले 24 से 48 घंटों में तेज हवाएं चल सकती हैं। बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश भी हो सकती है।
यहां 41 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान -
ब्रज में कुछ दिनों से बारिश और बादल छाए रहने के बाद पिछले दो दिनों में गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है जिससे लोगों को अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (UP Mausam Update) ने आने वाले कुछ दिनों में गर्म हवा चलने की संभावना जताई है, जिससे गर्मी और भी तेज हो जाएगी। अगले एक हफ्ते तक लोगों को इस तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
दिन की तपती गर्मी अब रात में भी महसूस होने लगी है। रात का तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। आगरा में दिन का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जबकि न्यूनतम तापमान (Up Temperature) 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ब्रज के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में हल्के-फुल्के बादल हैं। हालांकि तीन दिन बाद आसमान साफ हो जाएगा और तपिश और भी तेज हो जाएगी।