hrbreakingnews.com

Delhi Weather News : मॉनसून की विदाई के बाद भी दिल्ली में बरस रहे बादल, IMD ने दी बड़ी जानकारी

Delhi Weather News : दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला-बदला लग रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि भले ही दिल्ली से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन उसके बाद भी राजधानी के कई हिस्सों में बादल जमकर बरस  रहे हैं। अब हाल ही में दिल्ली के मौसम को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली के मौसम के बारे में।

 
Delhi Weather News : मॉनसून की विदाई के बाद भी दिल्ली में बरस रहे बादल, IMD ने दी बड़ी जानकारी

HR Breaking News : (Delhi Weather) वर्ष 2025 में दिल्ली में मॉनसून अपने निर्धारित समय से थोड़ी देरी से आया था और 24 घंटे पहले ही रुखसत हो गया है, लेकिन अभी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग (Delhi Ka Mausam) ने जानकारी दी है कि अभी दिल्ली में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। अभी कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है।

 

 

मौसम विभाग ने दिया अपडेट


मौसम विभाग का कहना है कि अभी पिछले साल यानी 2024 में दिल्ली से मॉनसून की विदाई 2 अक्टूबर को हुई थी और इस साल दिल्ली में मॉनसून (Delhi Monsson Updates) दो दिन की देरी से आया और एक दिन पहले ही मॉनसून की विदाई हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में इस मॉनसून सीजन में सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

कैसा रहेगा दिल्ली का तापमान


आईएमडी (IMD Rain Alert In Delhi) के मुताबिक कल 26 सितंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने के अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 28 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान (Delhi ka Temprature) 36 डिग्री रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियल रह सकता है।

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार 


सबसे पहले तो आप यह समझ लें कि मॉनसून (Delhi Monsoon Updates) की विदाई का अर्थ यह नहीं है कि दिल्ली या आसपास के इलाकों में बारिश पूरी तरह से बंद हो जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज 26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने के आसार है।

यह सिस्टम मध्य भारत के हिस्सों से होकर गुजरेगा, लेकिन उत्तर भारत के मैदानों तक नहीं पहुंचेगा। ऐसे में आसार है कि दिल्ली में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है।

कितनी हुई दिल्ली में मॉनसून की बारिश


मौसम विभाग का कहना है कि  इस मॉनसून सीजन में दिल्ली (Delhi Me Barish) में 41 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है। दिल्ली में कुल बारिश 902.6 मिमी रही है, जबकि मौसमी औसत 640.4 मिमी है।