home page

Delhi weather : दिल्ली NCR में तेज हवा और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया 15 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

dekhi mausam today : दिल्ली एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। पिछले कई दिनों से तेज धूप खिलने से लगातार तापमान चढ़ रहा है जिसके चलते मार्च के महीने में जून वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली (delhi mausam) में तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। आईये जानते हैं 14 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज - 
 | 
Delhi weather : दिल्ली NCR में तेज हवा और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया 15 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - (Delhi Weather Forecast)। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहां कुछ दिनों पहले ठंड और शीतलहर का कहर था जब मार्च के महीने में ही मई-जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। जिसके चलते तापमान में वृद्धि हो रही है। लेकिन राजधानी दिल्ली में एकबार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 10 से 15 मार्च के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 

इसका प्रभाव पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-NCR (delhi NCR Mausam Today) में भी इस पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। दिल्ली एनसीआर में 10 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा, IMD ने 14 मार्च बारिश की संभावना जताई है। 

दिल्ली में 12 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (Aaj ka mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली में आज यानी 10 मार्च से मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। दिल्ली में 10 मार्च को सुबह के समय हल्की धुंध और दिन में आंशिक रूप से बादल की आवाजही रहेगी। 11 और 12 मार्च को दिल्ली में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह के समय धुंध जबकि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 और 11 मार्च को अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान  (Delhi Temperature) 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। 


14 मार्च तक के मौसम का हाल  -

IMD के मुताबिक 12 और 13 मार्च को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को दिन में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। 


15 मार्च को मौसम का हाल - 


मौसम विभाग (IMD weather Update) के मुताबिक तो 15 मार्च को तापमान में गिरावट देखी जाएगी। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 10 से 15 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में गरज चमक के साथ हल्की व मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है।