home page

Retirement Age Hike : 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बढ़ौतरी पर सरकार ने दिया लिखित जवाब

Retirement Age Hike :कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र अलग-अलग क्षेत्र के कार्यों में अलग-अलग है। पदों के हिसाब से भी सेवानिवृत्ति की उम्र बनी हुई है। कुछ विभागों में सेवानिवृत्ति (Retirement Age Hike) की उम्र 58 साल है तो कुछ जगह 60 वर्ष भी है। कर्मचारी की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

 | 
Retirement Age Hike : 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बढ़ौतरी पर सरकार ने दिया लिखित जवाब

HR Breaking News (Retirement Age Hike) किसी भी कर्मचारी के जीवन में सेवानिवृत्ति का समय बेहद अहम होता है। रिटायर होने के बाद कर्मचारी के नए जीवन की शुरुआत होती है। वहीं, समय समय पर कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र को कम करने व बढ़ाने की मांग सामने आती रही है।

 

अब सरकार ने लिखित में जवाब दिया है कि क्या भारत सरकार सरकारी सेवा में बने रहने की अधिकतम आयु-सीमा (Retirement Age Hike) को कम करने जा रही है? इसको लेकर सरकार की ओर से जवाब लिखित में आ गया है। 

 

संसद में पहुंचे कर्मचारियों को लेकर ये सवाल
 

संसद के लिखिज जवाब ने कई सवालों के उत्तर दे दिए हैं। लिखित जवाब से क्लीयर हो गया कि क्या सरकारी कर्मचारी समय से पहले सेवानिवृत्त हो जाएंगे? क्या सरकारी सेवा में बने रहने की अधिकतम आयु-सीमा घटाने जा रही है? सवाल यह भी था कि क्या कर्मचारी की दक्षता और क्षमता या उसके काम के आधार पर उनकी सेवानिवृत्ति (Retirement Age Hike) के बारे में विचार तो नहीं किया जा रहा है?

वहीं, कुछ लोगों की ओर से सवाल यह भी था कि 30 वर्ष की सेवा अवधि के बाद कर्मचारियों को बोरिया-बिस्तरा तो नहीं बांधना पड़ेगा? देश की संसद में ये सब सवाल पूछे गए। ऐसे में क्या कहीं चिंकागी चली है, जो ऐसा धूंआ उठा है। 

सरकार ने स्पष्ट की स्थिति
 

भारत सरकार की ओर से संसद में इसपर जवाब दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि न कहीं धुआं है और न कहीं चिंगारी जली है। सेवानिवृ़त्ति की उम्र घटाने और बढ़ाने पर कर्मचारियों (Retirement Age Hike) के मन में बेफालतू का डर बैठा हुआ है। सरकार की ओर से इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया है। सरकार ने कहा कि इस प्रकार का कोई प्रस्ताव ही नहीं है।  

भाजपा सांसद ने पूछा था सवाल
 

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या की ओर से सरकार से सवाल पूछा गया कि साल 2000 के बाद पैदा हुए लोगों के रोजगार हेतु सरकार क्या कोई योजना बना रही है? उन्होंने पूछा कि क्या इस योजना में सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति (Retirement Age Hike) की आयु-सीमा में बदलाव कर 30 साल करने का प्रस्ताव है। क्या तीस साल की नौकरी या 60 साल की उम्र या फिर इनमें से जो पहले हो वह करने का कोई विचार है? 

केंद्र सरकार ने दिया जवाब
 

इसपर केंद्र सरकार की तरफ से साफ जवाब दिया गया है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार ने इस बारे में साफ इनकार कर दिया है। लोकसभा में सरकार ने इसका जवाब दिया है। सरकार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति (Retirement Age) की उम्र घटाकर युवाओं को नौकरी देने की कोई प्लानिंग नहीं बना रही है। युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।