Delhi weather Today : दिल्ली में तेज हवाओं के साथ तीन दिन बारिश, IMD ने बताया 2 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम
Delhi ka mausam : दिल्ली के मौसम में अप्रत्याशित बदलाव होता दिख रहा है। हाल ही में मौसम (delhi ka mausam) विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिन तक बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाओं के चलने से आसपास के राज्यों में भी ठंड लौट सकती है। पिछले कई दिनों से दिल्ली में सूर्य ने अपने तेवर दिखाए हुए हैं, जिस कारण तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही थी। IMD के अनुसार जानिये 2 मार्च तक दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा।

HR Breaking News - (Delhi weather) दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और आने वाले तीन दिनों तक शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश (rain alert in delhi) का सिलसिला जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2 मार्च तक राजधानी में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा, जिसमें लोगों को ठंडी हवाएं और हल्की और भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है।
लोग घर से बाहर निकलते समय एहतियात बरतें, क्योंकि मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। कहीं-कहीं इस बदलते मौसम के बीच कुछ गरज चमक के साथ नुकसान होने की घटनाएं भी घट सकती हैं, इसलिए पहले से अलर्ट (delhi wheather alert) रहने की भी जरूरत है।
ऐसा रहेगा आगामी 2 दिन का मौसम -
दिल्ली में मौसम में कुछ बदलाव आने वाला है। फरवरी में धूप के कारण तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हुई है। रविवार को तापमान (delhi weather 24 february 2025) में थोड़ी सी और बढ़ौतरी देखी गई। मौसम में अगले दो दिन और गर्मी बढ़ सकती है, लेकिन उसके बाद बारिश के कारण तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौराम तापमान में बढ़ौतरी के बाद हवा का दबाव बनेगा और फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश (delhi kal ka mausam) हो सकती है। इस बदलाव से तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है।
दिल्ली में सूर्य ने दिखाए तेवर, पारा बढ़ा -
दिल्ली में फरवरी का महीना इस बार सामान्य रूप से अधिक गर्म रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण बारिश भी कम हुई है, जिससे नमी कम और गर्मी अधिक है। रविवार को सफदरजंग में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस (delhi temprature today) रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली के मौसम में बदलाव के कारण इसके साथ लगते राज्यों जैसे यूपी और हरियाणा में भी मौसम (Haryana Weather Today) में बदलाव दिख सकता है।
बारिश से गिरेगा तापमान -
दो दिन बाद बुधवार को महाशिवरात्रि है, इसके बाद वीरवार को दिल्ली में कई जगह बारिश होने के आसार हैं। पिछली बार भी दिल्ली में खूब बारिश हुई थी और कई वर्षों का रिकॉर्ड टूटा था। इस बार भी बारिश का सिलसिला फरवरी से ही शुरु होने वाला है। मौसम (aaj ka delhi ka mausam) विभाग ने संभावना जताई है कि पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली का मौसम बदलने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।
बारिश के कारण फिर से तापमान गिरेगा और एक बार फिर से सर्दी लौटने की संभावना है। बारिश से तीन डिग्री तक तापमान गिर सकता है। फरवरी के शुरू से ही दिल्ली में तेज धूप अपना असर दिखा रही है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन का तापमान तो सामान्य से काफी ज्यादा है। ऐसे में जल्द ही बारिश (rain in delhi)होने के आसार हैं।
एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग (IMD wheather forecast) के अनुसार अगले सात दिनों तक मौसम में ठंडक घुली रहेगी। दिल्ली में अब दो-तीन दिन बादल छाए रहेंगे। इसके बाद गरज चमक के साथ बारिश होगी जो दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में तापमान गिरने का कारण बनेगी। वीरवार से अचानक मौसम (delhi weather forecast) में परिवर्तन होने की संभावना है।
इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहेगा। तेज हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक बनी रहेगी, फिर से सर्दी के कपड़े अल्मारियों से बाहर निकालने को लोग मजबूर हो सकते हैं, क्योंकि लगभग एक सप्ताह तक यानी 2 मार्च तक तापमान कम रहने की संभावना है।