Delhi Weather : दिल्ली वालों सावधान, IMD ने बताया अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
Delhi Weather Update : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार तेजी देखी जा रही है। यहां का तापमान 45 डिग्री के भी पार हो चुका था, जिसकी वजह से दिल्ली में हीटवेव (Heatwave alert in delhi) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है अब मौसम बदलने वाला है। दिल्ली में बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

HR Breaking News - (Delhi Weather)। अगले 7 दिनों तक दिल्ली में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। वहीं गर्मी से भी लोगों को राहत मिल सकती है। भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली-एनसीआर वोलों के लिए राहत की खबर है।
दिल्ली (Delhi Weather Update) में जल्द ही झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिये दिल्ली के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
IMD ने दी जानकारी-
भीषण गर्मी से परेशान हो रहे दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR ka mausam) वोलों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में जल्द ही झमाझम बारिश का दौर जारी होने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज से लेकर इस पूरे हफ्ते बारिश (Rain in Delhi) होने की संभावना जताई जा रही है।
बारिश को लेकर जारी येलो अलर्ट-
बारिश होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर वालों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसी के साथ आईएमडी ने चार दिनों तक आंधी तूफान और बारिश (Delhi weather update) को लेकर येलो अर्ल्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं-
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 15 जून को शाम के समय आंधी तूफान (weather forecast) के साथ गरज चमक की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं हवा की गति भी 50 से 60 किलोमीटर (Today weather update) प्रति घंटे की रफ्तार से तय की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है।
16 से 18 जून तक ऐसा रहेगा मौसम-
16 से 18 जून के लिए भी दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR ka mausam) में शाम के समय आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ येलो अलर्ट को भी जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान (aaj ka mausam) 23 से 26 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इन तीनों ही दिन 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।
19-21 जून तक ऐसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून को भी आंधी तूफान और बारिश की संभावना जताया जा रहा है। इस अवधि के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं मध्यम बारिश (Delhi Ka Mausam) होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सैलसियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 20 और 21 जून को भी बरिश (Rain in Delhi) और तूफान की संभावना जताई जा रही है।