25 से 28 नवंबर को कहीं बारिश तो कहीं घने कोहरे का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
HR Breaking News (Rain Alert) देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी ने अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों (Aaj Ka Mausam) में बारिश-कोहरे के आसार है। बारिश के अलावा मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। हालांकि इस दौरान दिन भर ठंडी हवाएं चलने से ठंड महसूस होगी। खबर में जानिए आगामी दिनों में किन राज्यों में कैसा मौसम रहने वाला है।
दक्षिण भारत के इन राज्यों में बदलेगा मौसम
दरअसल, आपको बता दें कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में 29 नवंबर तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मौसम का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। वहीं, पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा (Fog Alert) छाया रह सकता है।
केरल और तमिलनाडु में जमकर बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 25 से 27 नवंबर के दौरान कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही 25 से 26 नवंबर तक इन इलाकों में भारी बारिश के आसार है। केरल में 25 से 27 नवंबर के दौरान बारिश का दौर जारी रह सकता है। यहां कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लक्षद्वीप में 25 और 29 नवंबर को बारिश की संभावना है।
किन इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं
दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट (South India lightning alert) जारी किया है। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 2 से 27 नवंबर के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इनकी गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने (Strong wind alert) की संभावना है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 नवंबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।
25 नवंबर कोहरा छाए रहने का अलर्ट
इसके अलावा 25 नवंबर को असम और मेघालय में कोहरा छाए (Fog alert in Meghalaya) रहने की संभावना है। वहीं, 25 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में भी कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23 नवंबर को तथा पूर्वी यूपी में 24 नवंबर को घना कोहरा छाए रहने के अनुमान है।
पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना हे कि इस हफ्ते पश्चिम और मध्य भारत में मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं है। इन क्षेत्रों में अभी मौसम सामान्य बना रह सकता है।
