Guar ka Rate : ग्वार की कीमतों में फिर आया उछाल
Guar Mandi Bhav - ग्वार उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरसल, ग्वार में जबरदस्त तेजी आने के बाद काफी दिनों से गिरावट देखने को मिली रही है। लेकिन आज 22 मार्च को एक बार फिर से बाजारों में ग्वार का भाव उछाल है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। ग्वारगम की तेज मांग की वजह से रेट में बंपर तेजी देखने को मिली है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में ग्वार का भाव (guar ka bhav) कहां तक जाएगा।
HR Breaking News - (Aaj ka mandi Bhav)। गेहूं और सरसों में जबरदस्त उछाल के बाद ग्वार की कीमतें हाईलेवल पर जा पहुंची है। इससे किसानों को खूब लाभ हो रहा है। पिछले कई दिनों से ग्वार का बाजार डाउन चल रहा था हालांकि बीच बीच में तेजी और गिरावट के कई झटके भी देखने को मिले थे। इसकी सबसे बड़ी वजह ग्वारगम (guar gum bhav) की मांग और मंदी में उतार चढ़ाव रही है। अब एक बार फिर से ग्वार बाजार में तेजी आई है। इसका कारण भी ग्वारगम की बढ़ती मांग है। ग्वारगम ने ग्वार की कीमतों को सपोर्ट दिया है।
वायदा बाजार (Guar mandi bhav) की बात करें तो एनसीडीईएक्स पर ग्वार का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 36 रुपये की बढ़त के साथ 5,400 रुपये प्रति क्विंटल पर क्लोज हुआ, जबकि अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 55 रुपये महंगा होकर 5,470 रुपये क्विंटल तक जा पहुंचा। ग्वारगम में तो और भी मजबूत रुख देखने को मिला और मार्च वायदा 304 रुपये बढ़कर 10,154 रुपये पर पहुंच गया और अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट भी 76 रुपये की तेजी के साथ 10,090 रुपये हो गया।
देश की प्रमुख मंडियों में ग्वार का रेट -
आज देश की प्रमुख मंडियों में ग्वार की कीमतों (Guar today mandi rate) की बात करें तो राजस्थान में बाजार ज्यादातर मजबूत रहा है, जहां हनुमानगढ़ और सादुलशहर (संगरिया) में 75 की तेजी के साथ ग्वार का रेट 5,400 रुपये क्विंटल तक जा पहुंचा है, जबकि जोधपुर और नागौर में हल्की 12 की तेजी दर्ज की गई है, खाजूवाला और लूणकरणसर में 25 रुपये तेजी आई है।
हालांकि कोटा में ग्वार 20 रुपये और श्रीगंगानगर में 21 रुपये क्विंटल तक सस्ता हुआ है। गुजरात की मंडियों में भी अच्छा रुख देखने को मिला है, जहां गोंडल और राजकोट में ग्वार भाव (Guar ki kimat) 46 महंगा होकर 5,217 रुपये क्विंटल तेज बिक रहा है और दिशा वाकडी में 25 रुपये बढ़कर 5,150 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। दिल्ली में ग्वार की कीमत 5350 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है, जबकि हरियाणा (Haryana guar mandi) में आदमपुर में 55 रुपये महंगा होकर 5190 रुपये क्विंटल, ऐलनाबाद में 20 रुपये गिरकर 4950 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है अन्य मंडियां में आज ग्वार का रेट लगभग स्थिर रहा है।
ग्वार में क्यों आ रहा उतार-चढ़ाव -
मध्यप्रदेश की लगभग सभी मंडियों में आज ग्वार की कीमत (Guar ka rate) स्थिर रही है। ऑल ओवर देखा जाए तो ग्वार की चाल अभी ग्वारगम के हिसाब से ही चल रही है, क्योंकि गम में आई तेज़ी के बाद ग्वार के भाव उछले हैं, लेकिन स्पॉट मार्केट में खरीद अभी भी बहुत कम है, हर जगह एक जैसी डिमांड नहीं दिख रही है, इसी कारण कहीं तेजी तो कहीं हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है।
बाजार का मूड फिलहाल पॉजिटिव है लेकिन तेजी बहुत तेज नहीं बल्कि हल्की बढ़ौतरी हुई है, क्योंकि ईरान और अमेरिका तनाव का असर एक्सपोर्ट पर पड़ रहा है और आगे की दिशा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि एक्सपोर्ट डिमांड कितनी मजबूत रहती है और ग्वारगम में ये तेजी कितने समय तक टिकती है। एक्सपर्ट का भी यही कहना है कि विदेशी बाजारों में ग्वारगम (guar gum) की डिमांड बढ़ती है तो ग्वार की कीमतें नया रिकॉर्ड बना सकती हैं।
