home page

Weather Update : दिल्ली, हरियाणा-पंजाब, यूपी और MP समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

IMD Rain Alert : देशभर के राज्यों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मार्च का महीना कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है और गर्मी ने अभी से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने 20 से ज्यादा राज्यों में गरज चमक और तेज आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई राज्यों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 | 
Weather Update : दिल्ली, हरियाणा-पंजाब, यूपी और MP समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट 

HR Breaking News - (Mausam Update)। इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दी है और  अभी से दम दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च के महीने में कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर गया है। लेकिन पिछले दिनों बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम कूल कूल हो गया है। लेकिन आज 22 मार्च को भयंकर गर्मी पड़ी है तापमान भी फिर से शिखर पर जा पहुंचा है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि बारिश (Rain Alert) का सिलसिला फिर से शुरू होने वाला है। 

मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के एक बड़े हिस्से के लिए तत्काल बारिश का अलर्ट जारी किया है। ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 22 मार्च के दिन दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला सकता है।


बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं - 


मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में बादल छाने वाले हैं और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान बारिश होने की भी पूरी संभावना है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज मौसम में बदलाव और तपिश का मिला-जुला असर दिखेगा।

दिल्ली-NCR (Delhi NCR ka Mausam) में आज आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास तेज होगा।


पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम - 


उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य इलाकों में भी मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि तराई के कुछ जिलों में आसमान में हल्के बादल नजर आए हैं। पंजाब और हरियाणा (Punjab-Haryana Mausam) में भी मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जो सुबह-शाम को थोड़ा सुखद बनाती है।

मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम - 


मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में हो रही बढ़ौतरी से गर्मी के तेवर आए दिन तीखे होते जा रहे हैं। लोगों को मार्च के महीने में जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है और भोपाल समेत इंदौर जैसे शहरों में पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम - 


पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) के ऊंचे इलाकों में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के चारधाम क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तेज ठंडी हवाएं चलने की भी संभावना है, जबकि निचले मैदानी इलाकों जैसे देहरादून और हरिद्वार में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। 


हिमाचल में होगी झमाझम बारिश -


 

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल (Himachal ka Mausam) के कुछ मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिससे मैदानी इलाकों की तुलना में वहां तापमान तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे मौसम और सुहावना हो जाएगा।