hrbreakingnews.com

हरियाणा में सरकार खरीदेगी धान की पूरी फसल, अतिरिक्त फसल बेचने के लिए करना होगा आवेदन 

haryana news - खरीफ सीजन की धान फसल मंडियों में तेजी से पहुंच रही है। लेकिन सरकार ने प्रति एकड़ धान की खरीद को लेकर लिमिट लगाई हुई थी परंतु ज्यादातर किसानों के खेतों से तय लिमिट की तुलना में अधिक पैदावार निकल रही है  जिसकी वजह से किसानों को धान बेचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब हरियाणा सरकार ने धान खरीद की लिमिट को हटा दिया है लेकिन अतिरिक्त धान बिक्री के लिए आवेदन करना होगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से समझते हैं -

 
हरियाणा में सरकार खरीदेगी धान की पूरी फसल, अतिरिक्त फसल बेचने के लिए करना होगा आवेदन 

HR Breaking News - हरियाणा सरकार ने प्रति एकड़ धान की फसल बेचने के लिए एक लिमिट तय की थी, लेकिन किसानों के खेतों से हो रही ज्यादा पैदावार की वजह से किसाना अपनी पूरी फैसल नहीं बेच पा रहे थे। किसानों की ओर से लिमिट बढ़ाने या फिर कोई और समाधान करने की मांग की गई थी।

विभाग की ओर से सर्वे करने पर पता चला कि जिन किसानों के खेतों में उत्पादन तय औसत से ज्यादा है, उन्हें फसल बेचने में परेशानी हो रही थी। किसानों के अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड कृषि विभाग (Haryana State Agricultural Marketing Board, Agriculture Department) और स्थानीय प्रशासन ने भी ऐसे मामले की जानकारी दी थी। अब इन मामलों में किसान के दावे की जांच कर अतिरिक्त उपज की खरीद का फैसला लिया जाएगा।


किसानों को अधिक धान बेचने का मिलेगा मौका  - (haryana news)

धान की फसल (dhan ki fasal) पर लगाई गई लिमिट को हटाने पर किसानों को अब अतिरिक्त फसल बेचने का मौका मिलेगा। इसके लिए किसानों को संबंधित मंडी सचिव के पास आवेदन करवाना होगा। कृषि एंव किसान कल्याण विभाग (Agriculture and Farmers Welfare Department) ने इस संबंध में उपायुक्त को आदेश दिए हैं।

आवेदन करने के बाद 48 घंटे में होगी जांच - (latest news)


निर्देशों के मुताबिक, आवेदन मिलने के बाद संबंधित अधिकारी 48 घंटे में जांच करेंगे। अतिरिक्त पैदावार की पुष्टि होने के बाद निर्धारित सीमा से ज्यादा धान खरीदा जाएगा।

मंडी सचिव के पास किसान कर सकते हैं आवेदन - 


कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि ज्यादा पैदावार वाले किसानों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह मंडी (mandi update) में सचिव के पास आवेदन कर धान की अतिरिक्त फसल को बेच सकते हैं। 


आवेदन के बाद होगी ये प्रोसेस - 


निर्धारित औसत से ज्यादा धान (dhan mandi bhav) होने पर किसान संबंधित मंडी सचिव के समक्ष लिखित अनुरोध पत्र प्रस्तुत करेगा जिसके बाद विभागीय अधिकारी इसकी जांच करेंगे। इसके बाद किसान अतिरिक्त फसल को बेच सकेगा या धान खरीदा जा सकेगा। 


किसानों को देनी होगी ये जरूरी जानकारी - 


आवेदन के दौरान किसान को पिछले 5 सालों के उत्पादन और धान (dhan ka bhav) बिक्री का ब्योरा देना होगा, ताकि अतिरिक्त उपज के दावे की जांच की जा सके। इसके बाद मंडी सचिव आवेदन को सत्यापन के लिए संबंधित आरएएस अधिकारी एसडीएम कार्यालय या उपज कृषि निदेशक कार्यालय को भेजेंगे। 

बिक्री भुगतान और आढ़तियों से जुड़े उपलब्धि रिकॉर्ड की होगी जांच - 

 मेरी फसल मेरा बोरा पोर्टल (meri fasal mera bora portal) पर पंजीकरण पिछले फसल बिक्री भुगतान और आढ़तियों से जुड़े उपलब्धि रिकॉर्ड की जांच होगी। संबंध राजस्व या कृषि अधिकारी किसान के दावे और पिछले सालों के रिकॉर्ड की जांच करेंगे। दावे की पुष्टि होने के बाद निर्धारित औसत पैदावार से ज्यादा धान खरीदा जाएगा