Haryana ka Mausam : हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि, जान लें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
Haryana ka Mausam : अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है और हरियाणा में गुलाबी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम ठंड महसूस होने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आज भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई है और ओले भी गिरे हैं। चलिए खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। लगभग सभी राज्यों में तापमान तेजी से डाउन आया है और ठंड महसूस हो रही है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से शुक्रवार को चरखी ददरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम (Gurugram Mausam), मेवात, पलवल और फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
चरखी दादरी के कई गांव में ओलावृष्टि भी हुई है जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है दिन का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं सिरसा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
26 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम - (kal ka mausam)
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 22 अक्टूबर की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पाकिस्तान के ऊपर एक्टिव हुआ है जिसके चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। तेज गति से हवा चलेगी और दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस विक्षोभ के चलते 24 से 26 अक्टूबर के बीच सिरसा (Sirsa ka Mausam), कैथल, फतेहाबाद, अंबाला, करनाल, पंचकूला, यमुनानगर और हिसार में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
चरखी दादरी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि -
मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में एक चक्रवर्ती परिसंचरण बनने से बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। चरखी दादरी के गांव मिर्च, मिसरी, कमोद, फतेहगढ़, समसपुर, लोहरवाड़ा, घिकाड़ा व रावलधी बरसात के साथ ओले गिरे हैं जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है।
24 अक्टूबर को येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी -
मौसम विभाग ने आज 24 अक्टूबर को पंजाब (Punjab Rain Alert), आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कोंकण, गोवा में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में हल्की से मध्य में बारिश होने की संभावना है। वहीं कर्नाटक केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां माध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज- चमक और तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बरसात होगी।
27 अक्टूबर को तेज बारिश की चेतावनी -
27 अक्टूबर (27 October 2026 Mausam) के मौसम की बात करें तो छत्तीसगढ़, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। वही उड़ीसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं आंध्र प्रदेश में 27 अक्टूबर के लिए रेड जॉन में रखा गया है यहां पर गरज-चमक और भारी बारिश होने की संभावना है इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
