Haryana Weather : बढ़ते तापमान के साथ विभाग की तरफ से भी जारी हुआ अलर्ट, IMD ने बताया अगले दिनों कैसा रहने वाला है मौसम
HR Breaking News : (weather update) फरवरी महीना खत्म होने के साथ-साथ सर्दियों ने भी देश की ज्यादातर इलाकों से विदाई ले ली थी। बात की जाए हरियाणा राज्य के मौसम की तो अब मार्च महीने की शुरुआत के साथ-साथ हरियाणा में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है और दिन के समय काफी ज्यादा तेज धूप निकलने लगी है। सुबह शाम कभी-कभी हल्की ठंड महसूस (Haryana weather update) होती है नहीं तो दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के मौसम को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया है और बताया है कि आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है हरियाणा का मौसम।
आमतौर पर मार्च में सुबह-शाम हल्की ठंड रहती है, पर अब हालात बदल गए हैं। जैसे ही मार्च की शुरुआत हुई दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो गईं हैं। ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है और दोपहर की धूप तो सीधे चेहरे पर महसूस होती है। मार्च के महीनें (Haryana News) में ही लोगों को गर्मी सताने लगी है।
होली पर कैसा रहा मौसम
3 मार्च 2026 होली वाले दिन हरियाणा (Haryana News) के कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा उपर दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में लगभग 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे यह सामान्य स्तर से करीब 4.2 डिग्री ऊपर पहुंच गया।
सबसे अधिक गर्मी नारनौल में महसूस की गई, जहां तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा भिवानी में 32.5, नूंह में 32.6 और महेंद्रगढ़ में 32.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। हिसार में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और गुरुग्राम में 31.0 डिग्री दर्ज हुआ। इससे साफ संकेत मिलता है कि दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में गर्मी का असर अपेक्षाकृत ज्यादा दिखाई दे रहा है।
अगर चंडीगढ़ की बात करें तो यहां भी तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 4.3 डिग्री रहा। अंबाला में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, करनाल में 28.6 डिग्री और रोहतक में 29.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कुल मिलाकर अधिकांश जिलों में तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो मार्च के शुरुआती दिनों के हिसाब से काफी अधिक माना जा रहा है।
आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम
IMD की तरफ से हरियाणा के मौसम (Haryana Weather Latest Updates) को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आज दिनभर बारिश के कोई संकेत नजर नहीं आए। सुबह से लेकर शाम तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा नहीं हुई और आगे भी विभाग की तरफ से बरसात को लेकर कोई अलर्ट जारी नही हुआ है।
आसमान पूरी (Weather Latest Updates) तरह साफ रहा, तेज धूप के कारण गर्मी का असर साफ महसूस किया गया। दोपहर के समय बाजारों में भी चहल-पहल कम दिखाई दी और लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी घर लौटते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि पारा करीब 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगले महीने से प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों में लू चलने के दिन बढ़ सकते हैं।
