Haryana Weather : हरियाणा में दिखेगा सूखी ठंड और घने कोहरे का कहर, इस दिन होगी बारिश
Haryana Mausam Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और तेज हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से कम हो रहा है जिसकी वजह से दिन में भी कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 29 दिसंबर तक सूखी ठंड और भयंकर कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम -
HR Breaking News - (Haryana Mausam)। देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम को घना कोहरा छाने लगा है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं की वजह से पारे में भी गिरावट आ रही है। मैदानी इलाकों में रातें बहुत ज्यादा ठंडी होने लगी है। हरियाणा में कई दिन बाद आज शनिवार को अंबाला समेत कई जिलों में फिर से घना कोहरा नजर आया है ओर कोहरे की वजह से सुबह के समय विजिबिलिटी जीरो नजर आ रही है इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बहुत घना कोहरा छाया रहा है।
वहीं मौसम विभाग (IMD Weather) ने प्रदेश में 27 से 30 दिसंबर तक भीषण ठंड पड़ने और शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में सूखी ठंड का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य में भीषण ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में चलेगी शीतलहर -
राज्य में पिछले कई दिनों से घना कोहरा छा रहा है, लेकिन अब शीतलहर चलने से मौसम साफ हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में सूखी ठंड का असर बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है। वहीं कल यानी 26 दिसंबर को हरियाणा (Haryana Tempreature) के नारनौल जिले में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि पलवल जिले में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
29 दिसंबर तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (Mausam Weather) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में में 29 दिसंबर तक सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिसको लेकर IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान घना कोहरा और सूखी ठंड का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में दिसंबर महीने के आखिरी तक मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने हल्के बादल छाने की भी संभावना जताई है।
हरियाणा (Haryana Rain Alert) में कोहरा बढ़ने और बादल छाने की संभावना बन रही है। इसके साथ ही नए वर्ष 2026 के पहले सप्ताह के अंदर बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 28 दिसंबर को हरियाणा में घने कोहरे और सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तापमान में मामूली बढ़त के बावजूद मौसम ठंडा रहेगा। वहीं 29 दिसंबर 2025 को कोहरा और ठंड का असर देखने को मिलेगा।
घना कोहरे और शीतलहर का अलर्ट -
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने कुछ इलाकों में लगातार घना कोहरा छाने और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। वहीं 30 दिसंबर को हरियाणा में कोहरे के साथ मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाएंगे और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश (RAin Alert) भी हो सकती है। वहीं 31 दिसंबर 2025 यानी कि नए साल की पूर्व संध्या पर भी मौसम में सर्द और कोहरे के प्रभाव में रहेगा।
सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसके बाद नए साल 1 जनवरी को मौसम ठंडा और कोहरे वाला रहेगा। मौसम सामान्य से ठंडा और कोहरे की स्थिति कुछ इलाकों में बनी रहेगी। वहीं 2 जनवरी 2026 को भी मौसम ठंडा, सूखा और घना कोहरा देखने को मिलेगा।
AQI लेवल हुआ काफी ज्यादा खराब
हरियाणा में सर्द हवाओं के साथ-साथ अब AQI लेवल भी खराब होता हुआ नजर आ रहा है, जिससे खासतौर पर सांस के साथ जुड़े हुए मरीजों को काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। aqi.in के अनुसार आज सुबह फरीदाबाद जिले का AQI लेवल 601 देखने को मिला है,जबकि राजधानी दिल्ली का AQI लेवल 636 देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही गुरुग्राम जिले का AQI लेवल सुबह के समय 512 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 253 दर्ज किया गया है।
