home page

Haryana weather : हरियाणा में भारी बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ लग रहा है। बीते कुछ दिनों की गर्मी के बाद प्रदेश में अब मौसम एक बार फिर करवट लग रहा है। मौसम  विभाग का कहना है कि हरियाणा में अब भारी बारिश (Haryana weather alert) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसके लिए  आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
 | 
Haryana weather : हरियाणा में भारी बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News (Haryana weather alert) हरियाणा में गर्मी के बीच अब बारिश के चलते मौसम एकदम खुशनुमा हो गया है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana weather) में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि को लेकर संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि हरियाणा का मौसम कैसा बना रहने वाला है।

 

कब होगी हरियाणा में बारिश 


हरियाणा में आज 15 और 16 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते राज्य में तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश (Haryana Rain Alert) के आसार है। इन दिनों की तपती गर्मी के बीच मौसम  में यह बदलाव लोगों के लिए राहत भरा हो सकता है। 

 

दो दिनों के लिए  यलो अलर्ट जारी  


आईएमडी (IMD Yellow Alert) ने इन दो दिनों के लए  यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश के उत्तरी जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि के आसार है। इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं। विभाग का कहना है कि 17 मार्च को कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।

हरियाणा के मौसम  का हाल 


हरियाणा में अब मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान (Haryana Ka Temprature) में भी गिरावट आ सकती है। आज 15 मार्च में हरियाणा के तापमान (temperature of haryana) में औसतन 0.4°C की गिरावट रिकॉर्ड की गई है, लेकिन फिर भी यह सामान्य से 3.1°C ज्यादा बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान भिवानी में 32.9°C रिकॉर्ड किया गया है और आगामी 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आई है।

आगामी दिनों में हरियाणा का तापमान 


हरियाणा में न्यूनतम तापमान  (Minimum temperature in Haryana) भी सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। आज 15 मार्च को राज्य का न्यूनतम तापमान 4.5°C ज्यादा था। आज सबसे कम तापमान करनाल में 15.6°C दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ में 17.1°C और अंबाला में 19.8°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।
मौसम विभाग  का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम (Haryana Ka Mausam Updates)  में ओर बदलाव हो सकता है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को राहत मिल सकती है।