home page

Haryana Weather : हरियाणा का मौसम लेगा यू-टर्न, घनघौर घटा के साथ बारिश का अंदेशा

Haryana Weather : हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। हरियाणा में अभी से मई वाली गर्मी शुरू हो गई है। प्रदेश में लगातार मौसम बदलाव के दौर से गुजर सकता है। इसको लेकर अलर्ट जारी हो चुका है। 

 | 
Haryana Weather : हरियाणा का मौसम लेगा यू-टर्न, घनघौर घटा के साथ बारिश का अंदेशा

HR Breaking News (IMD Weather Alert) हरियाणा का मौसम फिलहाल सामान्य चल रहा है। रात का हल्का पंखा चलाने वाली गर्मी आ चुकी है। मौसम में लगातार बढ़ौतरी होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

 


कब से बदलेगा मौसम


हरियाणा का मौसम 12 मार्च के बाद बदल सकता है। हरियाणा के मौसम (Haryana Ka Weather) में हल्का बदलाव आया है। इससे आसमान में घने बादल छाने का अनुमान है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। भविष्य में हरियाणा में मौसम का हाल बदलने वाला है। 

 

क्या कहना है मौसम विभाग का


हरियाणा की चौधरी चरण सिंह हरियाणा (HAU) कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। रविवार 8 मार्च की रात से 11 मार्च के बीच हरियाणा के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाए रहने की संभावना है। फिलहाल घनघौर बादल तो छा सकते हैं, परंतु, भारी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।  


तेज हवा चलने का अनुमान


भारत मौसम विभाग (India metrological Department) के अनुसार इन दिनों तेज हवाएं चल सकती है। फिलहाल रात में थोड़ी ठंड का अहसास हो रहा है। रात में तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावनाएं है। दिन में गर्मी की आहट तेज हो गई है। 13 और 14 मार्च को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है। इस बार सर्दी में कम बारिश हुई है। 9 मार्च को जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में धूप सामान्य के आसपास रहेगी। 

 


10 से 14 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम


हरियाणा में 10 मार्च से 14 मार्च तक मौसम में बदलाव दिख सकता है। कुछ क्षेत्रों में हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावना हैं। 11 मार्च को हरियाणा के कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश (barish ka alert) की संभावना बहुत कम है। 12 मार्च को मौसम ज्यादातर साफ रहेगा।  

13 मार्च को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने की संभावना है। 14 मार्च प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रह सकता है। कई जगहों पर घने काले बादल छाए रह सकते हैं। हल्की ठंड व बूंदाबांदी की भी संभावना है। 15 मार्च को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।