home page

Haryana Weather : हरियाणा में कम बारिश का आंकड़ा 100%, जान लें आगे कब होगी बरसात

IMD Mausam Update : देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दी है। मार्च के महीने में ही अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। चलिए नीचे खबर विस्तार से जानते हैं -

 | 
Haryana Weather : हरियाणा में कम बारिश का आंकड़ा 100%, जान लें आगे कब होगी बरसात

HR Breaking News - (Weather Update)। उत्तर भारत के राज्यों में पिछले काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और लगातार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मार्च के महीने में ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार गर्मी कहर बरपा सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई है। 


आज का मौसम


चंडीगढ़ के मौसम (Chandigarh Weather Update) की बात करें तो आज लगभग सभी इलाकों में मौसम साफ और शुष्क बना रहा। दिन के समय तेज धूप के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाई चली है। शहर में अधिकतम तापमान लगभग का 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।


चंडीगढ़ में मौसम का हाल - 


चंडीगढ़ में अब मौसम (Chandigarh Weather) गर्म हो गया है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर में को चलने जैसी स्थिति बनने लगी है। पिछले 24 घंटे में शहर में राज्य की औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। लोगों को अब गर्मी का एहसास होने लगा है। चंडीगढ़ में 12 मार्च तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इसके साथ ही किसी भी तरह की कोई बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है। 5 दिन बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। दो दिन में तापमान (Haryana Temperature) करीब 2 से 3 डिग्री तक काम हो सकता है इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी। 


मोहाली में कैसा रहेगा मौसम - 


वही चंडीगढ़ के पास स्थित मोहाली (Mohali Weather) में इस समय मौसम गर्म है। लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है अगले चार दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

पंचकूला में कैसा रहेगा मौसम -

चंडीगढ़ के पास स्थित पंचकूला (Panchkula Weather) में भी गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज पंचकूला में तेज हवाएं चली है लेकिन गर्मी का एहसास काम नहीं हुआ है। आज अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री तक रहने की संभावना है।


हरियाणा-पंजाब में कम बारिश का आंकड़ा 100 प्रतिशत - 


मौसम विभाग (Mausam Update) ने चंडीगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में 1 मार्च से  6 मार्च 2026 के बीच गरज चमक के साथ बारिश होने की पूरी-पूरी संभावना जताई कई थी। कई जगहों पर इस दौरान हल्की बारिश दर्ज भी की गई, जबकि कुछ इलाके सूखे रहे हैं एक बूंद भी बारिश (IMD Rain Alert) नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर पर इस दौरान पंजाब और चंडीगढ़ में करीब 6.1 मिलीमीटर बारिश हो जाती है, लेकिन इस बार बारिश नहीं होने की वजह से आंकड़ा सामान्य से 100% तक कम दर्ज किया गया है।


जान लें कब होगी बारिश -


मौसम विभाग (kal ka mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आने वाले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। हालांकि इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है जिसके चलते चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।