Haryana Mausam : हरियाणा में गुलाबी ठंड, मौसम विभाग ने बताया 5 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
Haryana Mausam : हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद अब बारिश की गतिविधियों में कमी आई है और ठंड का एहसास होने लगा है। हरियाणा में गुलाबी ठंड शुरू हो चुकी है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि हरियाणा में 5 अक्टूबर तक मौसम कैसा रहेगा चलिए जानते हैं।
HR Breaking News - हरियाणा से मानसून लौट चुका है और बारिश का दौर भी अब थम गया है। मौसम एक बार फिर से शुष्क होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं सुबह शाम और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि हरियाणा में अब बहुत भारी बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
हवा की दिशा बदलने से मौसम में होगा बदलाव - (Aaj ka Mausam)
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक हवाओं का रुख उत्तर पूर्वी से बदलकर उत्तर पश्चिम होने की संभावना है। हवा की दिशा बदलने से वातावरण में नमी कम हो जाएगी और मौसम में बदलाव आएगा।
5 अक्टूबर तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम - (barish kab hogi)
आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, हरियाणा में 5 अक्टूबर (5 October tak ka mausam) तक मौसम परिवर्तनशील और शुष्क रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्के बादल नजर आएंगे और हल्की से मध्यम गति की हवा चलेगी। इस दौरान बहुत तेज बरसात को लेकर कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।
नमी घटने से रातें होंगी ठंडी -
मौसम विभाग (weather update) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। धूप का असर बढ़ने से दोपहर में गर्मी का एहसास होगा। मंगलवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वही दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बीच रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होगा। बारिश नहीं होने की वजह से नमी घटेगा और रातें और ज्यादा ठंडी होगी।
जानिये कहां कितना रहा तापमान -
मंगलवार को हिसार (Hisar ka Mausam) में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरसा में 33.2 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 32.6 डिग्री, फरीदाबाद में 33.3 डिग्री सेल्सियस, चरखी दादरी में 32.5 डिग्री, रेवाड़ी में 32.9 डिग्री, पानीपत में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। वहीं गुरुग्राम 31 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 30.7 डिग्री, सेल्सियस नारनौल में 30.5 डिग्री, पलवल में 32.6 डिग्री, झज्जर में 31.2 डिग्री तापमान रहा है।
