Haryana Weather : 3 घंटे, 3 जिले, 15 MM तक बारिश का अलर्ट, हरियाणा का 29 सितंबर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक वेदर पूर्वानुमान
HR Breaking News (Haryana Weather 2026) हरियाणा में भारत मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में सुबह के समय उत्तर प्रदेश से लगते जिलों में बारिश देखने को मिली है। सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर में हल्की बारिश दिखी है। वहीं, प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जल्द ठंड का मौसम शुरू होने वाला है।
इन 3 जिलों में होगी बारिश (Haryana me barish)
भारत मौसम विभाग की तरफ से अगले 2 से 3 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। रात साढ़े 9 बजे तक हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बारिश होने का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग की तरफ से प्रति घंटा 5 एमएम तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम (Haryana barish ka alert)
भारत मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान (Haryana Temperature) में गिरावट देखने को मिल सकती है। 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में बादलवाही देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में एक बार फिर से हल्की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है।
मानसून लौटा, बारिश रही सामान्य से काफी कम (Monsoon Update in Haryana)
हरियाणा से मानसून की वापसी हो चुकी है। प्रदेश के ज्यदातर जिलों में बारिश (Haryana me barish ka alert) कम ही देखने को मिली है। कुल मिलाकर इस मानसून में बारिश काफी कम रही है। पिछले 24 घंटे में हरियाणा से सामान्य से काफी ज्यादा बारिश देखने को मिली है। प्रदेश में औसम 0.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि आम तौर पर 28 सितंबर को 0.4 एमएम बारिश होती है। यह सामान्य से 123 प्रतिशत ज्यादा हुई है। वहीं, प्रदेश में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मानसून की वापसी हो चुकी है। प्रदेश में 319.3 एमएम बारिश हुई है। वहीं, आम तौर पर 28 सितंबर तक 425 एमएम बारिश दर्ज की जाती है। ऐसे में प्रदेश में सामान्य से 106 एमएम के करीब बारिश कम दर्ज की गई है।
