hrbreakingnews.com

29 September 2026 Mausam : अगले 36 घंटे में 11 राज्यों में होगी मध्यम से भारी बारिश, येलो अलर्ट हुआ जारी

29 September 2026 Mausam : पिछले दो कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश के चलते प्रशासन और लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। मौसम विभाग (IMD Alert)के अलर्ट के अनुसार देशभर के 11 राज्यों में सोमवार को मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। चलिए आगे खबर में जानते हैं कि किन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है और 4 अक्टूबर तक मौसम कैसा रहने वाला है।
 
29 September 2026 Mausam : अगले 36 घंटे में 11 राज्यों में होगी मध्यम से भारी बारिश, येलो अलर्ट हुआ जारी

HR Breaking News (29 September 2026 Mausam) : देश भर के 11 राज्यों में अगले 36 घंटे में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान इन राज्यों के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के चलते रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने चेतावनी वाले इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जानिए 28 सितंबर को हिमाचल प्रदेश का मौसम (29 September ka amausam)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh ka Mausam) में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी की है। इस दौरान हिमाचल के  हिमाचल के शिमला, किन्नर, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन सिरमौर आदि पूरे हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हिमाचल के सभी जिलों में माध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं भारी बारिश के कारण भूस्खलन जैसी स्थिति भी बन सकती है। इसको लेकर लोगों को अलर्ट किया जा चुका है। 

28 सितंबर को असम का मौसम (28 September ko assam ka Mausam)

असम में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान असम के बक्सा, बाजाली, बारपेटा, बोंगाईगांव, चिरांग, धुबरी, गोलपाड़ा, कामरूप, कामरूप महानगर, कोकराझार, नलबाड़ी, दक्षिण सालमारा-मनकाचर, तामुलपुर आदि जिलों समेत पूरे असम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 28 सितंबर को पूरे पुडुचेरी,मेघालय, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मणीपुर, मिजोरम, त्रिपुरा राज्यों में बारिश होगी। 

29 सितंबर का जानिए मौसम 

मौसम विभाग ने 29 (latest weather update) सितंबर को मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरला, तमिलनाडु, पुडुचेरी,नागालैंड मिजोरम,मणिपुर के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी के अनुसार यहां पर तेज गति से हवाएं भी चलेगी। भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने जैसी संभावना भी बनती दिखाई दे रही है।  

30 अक्टूबर का मौसम जानिए  (30 oct ko kesa rhega Mausam)

30 अक्टूबर को देश के 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

1 अक्टूबर को 6 राज्यों में येलो अलर्ट जारी 

1 अक्टूबर को मौसम विभाग ने 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी की है। आईएमडी ने नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा,आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां हल्कि से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 

2,3,4 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट जारी के अनुसार 2,3,4 अक्टूबर को देशभर के 27 राज्यों में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान केवल केरल में येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान कई राज्यों में मौसम सुहावना रह सकता है।