Haryana Weather : हरियाणा में बारिश, तेज हवाओं के साथ चलेगी आंधी, IMD ने जारी किया अलर्ट
HR Breaking News (Haryana Weather) हरियाणा में बीते कुछ दिनों की गर्मी के बाद बारिश के चलते एक बार फिर सुहावना हो गया है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। खबर में जानिए कि आगामी दिनों में हरियाणा का मौसम (Haryana Weather Forecast) कैसा रहने वाला है।
किन जिलों में कितना रहा तापमान
अब इन दिनों रोहतक (Rohtak Weather) और आसपास के इलाको में मौसम सुहावना बना हुआ है और लगातार बारिश के चलते तापमान में तकरीबन 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। जहां पर पहले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वह कम होकर 28 डिग्री तक पहुंच गया है। बीते दिनों रोहतक इलाको में तकरीबन 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि कलानौर इलाके (Haryana Weather ) में सबसे कम 5 मिमी बारिश हुई है।
गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है बारिश
जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में यह बारिश गेहूं की फसल (wheat crop) के लिए सही मानी जा रही है। जानकारो का कहना है कि फसल को पकने में अभी 15 से 20 दिन का समय लग सकता है, ऐसे में तापमान में आई गिरावट से उत्पादन पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ सकता है।
मार्च के आखिरी दिनों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी पर्वतीय इलाको में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (weak western disturbance) एक्टिव हो गया है, जिसके असर से 23 और 24 मार्च को इलाके में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद 28 मार्च के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Western disturbance active) हो सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव हो सकता है।
लगातार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के चलते मार्च (Rain Alert In Haryana) के आखिरी दिनों और अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम में बदलाव बना रहेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश, तेज हवाएं और आंधी चलने के आसार है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता हैं। सब मिलाकर आगामी दिनों में मौसम (Haryana Rain Updates) सुहावना तो रहेगा, लेकिन बीच-बीच में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।
