Haryana Mausam : हरियाणा में भयंकर ठंड, IMD ने 14 जिलों में जारी किया अलर्ट, इस दिन होगी बारिश
Haryana ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में प्रचंड ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बर्फबारी हो रही है जिसके कारण मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana weather) में भयंकर ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - (Weather Update)। देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के भी सभी राज्य प्रचंड ठंड की चपेट में है। बीते काफी दिनों से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। अब कई इलाकों में तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे चला गया है। हरियाणा में भी भीषण ठंड पड़ रही है। राज्य में जल्द ही मौसम बदलने वाला है। राज्य में बर्फीली हवाओं के चलते पारा शून्य के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह हिसार का तापमान (Hisar ka mausam)सबसे कम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, महेंद्रगढ़ में तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पलवल में अधिकतम पारा 21.5 डिग्री रहा है।
इन जिलों में पड़ेगी भीषण ठंड -
मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार पहाड़ों से ज्यादा मैदानी इलाकों में जाड़े ने कहर जमाया हुआ है। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर और नूंह में सर्दी और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में कोल्ड डे की स्थिति -
हरियाणा (Haryana Mausam) राज्यों में लगातार तापमान गिरता जा रहा है जिससे ठंड चरम पर जा पहुंची हैं। IMD ने सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और हिसार में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर ठंड बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार सर्दी ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, हरियाणा के अंबाला, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, पानीपत, सोनीपत में कोल्ड डे जैसी स्थिती रही. अंबाला का पारा -8.8 तक गिर गया है। वहीं, हिसार में भी तापमान माइनस में चल रहा है।
ठंड का कहर -
अंबाला में भी घनी धुंध नजर आई है जिसकी वजह से विजिबिलिटी जीरो हो गई और वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। बहुत ज्यादा घना कोहरा छाने की वजह से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां रात के समय तापमान 5 डिग्री और दिन के समय 12 डिग्री दर्ज किया गया है. घनी धुंध और कड़ाके की सर्दी ने जन जीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रेल यातायात से लेकर सड़क यातायात तक प्रभावित हो रहे हैं।
हालांकि किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। ये मौसम गेहूं और सरसों के लिए वरदान बना हुआ है। बारिश न होने की वजह से खूखी ठंड से कई फसलों को नुकसान भी हो रहा है। खासकर टमाटर की फसल को काफी नुकसान है. वहीं, एक्यूआई भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। शहर का एक्यूआई 349 के पार पहुंच गया है।
इस दिन होगी बारिश -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार अगले दो दिनों तक हरियाणा में ठंड का ऐसा ही कहर देखने को मिलेगा। हरियाणा के लगभग सभी शहरों में तापमान जीरो के करीब बना हुआ है। उत्तर पश्चिम शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 19 जनवरी के बाद गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 16-17 जनवरी को भी कई जिलों में कोहरे का असर जारी रहेगा। 18 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी का असर रहने वाला है। 19 जनवरी के बाद ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।
चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम -
चंडीगढ़ के मौसम (Chandigarh Weather) की बात करें तो शहरवासियों को 2 दिनों तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। चंडीगढ़ में सर्द हवाओं और घनी धुंध ने कहर मचाया हुआ है। यहां दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे की उड़ानें रद्द कर दी गई है। वहीं, बुधवार रात करीब 10 बजे तक कुल 22 हवाई उड़ानों को कैंसिल किया गया। घनी धुंध का असर सड़क यातायात पर भी पड़ रहा है। घनी धुंध के चलते विजिबिलिटी काफी ज्यादा प्रभावित हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 17 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। गुरुवार सुबह चंडीगढ़ में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा।
