15, 16, 17, 18 और 19 नवंबर को तेज बारिश की चेतावनी, हवा की स्पीड रहेगी 60KM प्रति घंटा
November ka mausam - नवंबर के महीने में एक बार फि से जोरदार बरसात होने वाली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 14 नवंबर सुबह से ही आसमान में काले बादल नजर आएंगे और देश के कई राज्यों में झमाझम बरसात होगी। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और दिन में भी ठंड महसूस होगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं कहां बारिश होगी।
HR Breaking News - मानसून के जाने के बाद भी बारिश का दौर जारी है। इस बार बेमौसम बारिश हो रही है। अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है जिससे दिन के समय भी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग (Barish ka Alert) ने 14 से 19 नवंबर के बीच काफी जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना जताई है। अनुमान है कि इसके बाद मौसम साफ रहेगा और ठंड का असर बढ़ेगा। सुबह शाम कोहरा नजर आएगा।
एक चक्रवर्ती तूफान -
मध्य अंडमान सागर और उससे सटे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर कल बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से आज दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने से 16 नवंबर की शाम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवर्ती तूफान और ज्यादा तीव्र हो सकता है जिससे कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिलेगी।
दक्षिण प्रायद्वीपीय में बारिश की संभावना -
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 14 नवंबर और 16 से 19 नवंबर, केरल और माहे में 14 से 15 नवंबर, लक्ष्यदीप में 14 से 19 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 14 से 19 नवंबर के बीच बारिश की चेतावनी जारी की है। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh ka mausam), यनम में 18 से 19 नवंबर के बीच बहुत भारी बरसात हो सकती है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
पूर्वी भारत में जमकर बरसेंगे बादल - (Rain Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। 14 से 19 नवंबर (kal ka mausam) के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में जमकर बादल बरसेंगे। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में 18 से 19 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 60 KM प्रति घंटा के बीच रहेगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 18 से 19 नवंबर के दौरान को मूसलाधार बरसात होने की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत में 19 नवंबर तक बारिश -
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। 14 और 15 नवंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में, 14 से 15 नवंबर को हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) में हल्की बारिश का अनुमान है। 14 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 14 से 15 नवंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 15 नवंबर को पूर्वी राजस्थान में हल्की बरसात दर्ज की जा सकती है।
