14 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, चेक करें लिस्ट कहां होगी बारिश
14 November 2026 tak ka mausam - नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन बारिश अभी भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं अगले 4 से पांच दिन मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब ठंड तेजी से बढ़ रही है। सुबह के समय कई जगहों पर धुंध भी नजर आने लगी है। आज 8 नवंबर को दिवाली का त्यौहार है और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बरसात होने से AQI के स्तर में गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 110 मिली मीटर बारिश हुई है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर पूर्वी असम और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवती परिसंचरण बना हुआ है जिसके चलते 10 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जो उत्तर पश्चिम में हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
पूर्वोत्तर भारत में छाएंगे काले बादल- (IMD weather)
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले कई दिनों तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में 8 नवंबर और 9 से 14 नवंबर के बीच बरसात होगी। असम (Assam me hogi barish) और मेघालय में 9 से 14 नवंबर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 8 से 12 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। 11 नवंबर को असम और मेघालय, 10 से 11 नवंबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहीं-कहीं अधिकारी बरसात हो सकती है।
पूर्वी भारत में कई दिन बारिश की संभावना -
पूर्वी भारत में कई दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 से 14 नवंबर को कई जगहों पर जमकर बादल बरसेंगे। पश्चिम बंगाल और उप- हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 9 से 12 नवंबर, झारखंड (Jharkhand weather) में 10 से 11 नवंबर, बिहार में 11 नवंबर, उड़ीसा में 8 नवंबर तथा 10 से 12 नवंबर को कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। 9 से 14 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा 10 नवंबर को हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज आंधी-तूफान के साथ बादल बरसेंगे। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का अलर्ट - (Rain Alert)
उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 10 नवंबर, हिमाचल प्रदेश में 10 से 14 नवंबर, उत्तराखंड में 8 से 11 नवंबर तथा 14 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। चंडीगढ़, हरियाणा (Haryana Mausam Update), दिल्ली और पंजाब में 11 से 14 नवंबर के बीच है। कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 11 से 14 नवंबर के बीच गरज-चमक के साथ बहुत भारी बरसात हो सकती है। मौसम विभाग में 60 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में होगी भारी बारिश -
भारतीय मौसम विभाग (barish alert) ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 8 से 14 नवंबर, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी में 9 से 14 नवंबर, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में 8 से 9 नवंबर और 14 नवंबर को गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 8 से 10 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 8 से 8 नवंबर (8 November ka mausam) को केरल और माहे में तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में 8 से 9 नवंबर को तेज आंधी चलेगी। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
पश्चिम और मध्य भारत में नहीं होगी वर्षा -
पश्चिम और मध्य भारत में आंधी तूफान और तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है। इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक पश्चिम और मध्य भारत के मौसम में खास बदलाव नहीं होगा।
