hrbreakingnews.com

6 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम

6 October 2026 tak ka mausam - देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। अक्टूबर की शुरुआत कई राज्यों में बारिश के साथ होने वाली है। मौसम विभाग ने हाल ही में ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए 6 अक्टूबर तक के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। इस दौरान 8 से ज्यादा राज्यों में गरज चमक करते जाने तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

 
6 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News - मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच देश के विभिन्न राज्यों में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में भी कई जगहों पर जमकर बादल बरसे हैं। मराठवाड़ा में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा तमिलनाडु, पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Weather), दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और नगालैंड में 70 से 110 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का या सिलसिला अगले काफी दिनों तक जारी रहेगा।


12 घंटों के अंदर कमजोर होगा लो प्रेशर एरिया - (Mausam Update)


29 सितंबर को म्यांमार के तटीय इलाकों, उससे सटे पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना था, जो अब उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। उत्तर पश्चिम की ओर मिजोरम त्रिपुरा और उससे सटे दक्षिणी पूर्वी बांग्लादेश की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटे के अंदर धीरे-धीरे लो प्रेशर एरिया के कमजोर होने की ज्यादा संभावना है। 


उत्तर पश्चिम भारत में 6 अक्टूबर तक होगी बरसात - (Rain Alert)

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले कई दिनों तक रुक-रुक कर बरसात हो सकती है। मौसम विभाग (kal ka mausam) ने जम्मू कश्मीर में 5 से 6 अक्टूबर, उत्तराखंड में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर (2 October ka Mausam) तथा 5 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा 30 सितंबर को पूर्व उत्तर प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी। 


मध्य भारत में भी बरसेंगे बादल - 


मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिम मध्य प्रदेश (MP Rain Alert) में 30 सितंबर पूर्वी मध्य प्रदेश में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर, विदर्भ में 30 सितंबर और 5 से 6 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 2 से 6 अक्टूबर के दौरान हल्की बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों में हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना बना रहेगा और ठंड का असर बढ़ेगा।


पूर्वी भारत में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला - 


पूर्वी भारत में भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30 सितंबर (aaj ka mausam) से 6 अक्टूबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, अप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी। झारखंड में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर, बिहार में 30 सितंबर तथा 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने 4 से 6 अक्टूबर के बीच बिहार (bihar ka mausam) में, 30 सितंबर से अक्टूबर के बीच उड़ीसा में आंधी तूफान बिजली कड़कने और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।


पूर्वोत्तर भारत में बिजली, आंधी और तेज बारिश का अलर्ट - 

पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम (Assam Weather), मेघालय में 30 सितंबर  से 6 अक्टूबर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 1 से 6 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है। आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में लगभग सभी जगह पर बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। 1 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश समेत इन सभी राज्यों में आंधी तूफान और बिजली कड़कने की आशंका है 3 से 4 अक्टूबर के बीच सभी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। 

पश्चिम भारत में 5 ये 6 दिन बारिश की संभावना - 

पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 5 से 6 दिन रुक-रुक कर बरसात होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गोवा, कोकण, मध्य महाराष्ट्र में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर, मराठवाड़ा में 30 सितंबर, गुजरात क्षेत्र (Gujarat Weather), सौराष्ट्र और कच्छ में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच गरज चमक और तेज हवा चलने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र, गोवा, कोकण में कहीं-कहीं आंधी तूफान बिजली गिरने की आशंका है और इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।