hrbreakingnews.com

8 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

8 October 2026 tak ka Mausam - देश भर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। कई राज्यों में मानसून की वापसी के साथ ही बारिश का दौर थम गया है तो वहीं कई राज्यों में गरज- चमक तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 8 अक्टूबर तक मौसम कैसा रहेगा।

 
8 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - मानसून का सीजन खत्म हो गया है, लेकिन बारिश का सिलसिला भी रुका नहीं है। कई राज्य में बारिश अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो असम में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं गंगा के मैदान इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, केरल और नागालैंड में 70 से 110 MM बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहने वाला है।


उत्तर पश्चिम भारत में होगी तेज आंधी के साथ बारिश - 


आईएमडी ने उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 6 से 8 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 5 से 8 अक्टूबर उत्तराखंड में 5 से 6 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को कई जगहों पर गरज - चमक के साथ बारिश होगी। पंजाब में 7 से 8 अक्टूबर, हरियाणा (Haryana ka Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली में 6 से 7 अक्टूबर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 7 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 8 अक्टूबर को कई जगहों पर बादल बरसेंगे। हिमाचल प्रदेश में 6 से 7 अक्टूबर को तेज आंधी तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होगी।

मध्य भारत में तेज बारिश का अलर्ट - 


मध्य भारत के मौसम की बात करें तो पश्चिम मध्य प्रदेश (MP Mausam) में 8 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 8 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 5 से 8 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश देखने को मिलेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 8 अक्टूबर के दौरान तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी।


पूर्वी भारत के राज्यों में 8 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट - 


पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 2 से 8 अक्टूबर, बिहार झारखंड, उड़ीसा में 5 से 8 अक्टूबर को गरज चमक के साथ काफी जगह पर बरसात होने की संभावना है। उप हिमालय के पश्चिम बंगाल सिक्किम में 2 से 4 अक्टूबर, बिहार में 6 से 8 अक्टूबर के दौरान तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। 


पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में होगी बारिश - (IMD Rain Alert)


पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग (kal ka mausam) अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 2 से 8 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश में 2 अक्टूबर असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 2 से 3 अक्टूबर के दौरान तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। खराब मौसम के चलते यहां पर मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 


पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम - 


पश्चिम भारत के कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 5 से 8 अक्टूबर, सौराष्ट्र कच्छ में 2 अक्टूबर को हल्की बरसात हो सकती है। महाराष्ट्र (Maharashtra Weather) के तटीय इलाकों में 2 से 5 अक्टूबर के दौरान मौसम गर्म रहेगा और बहुत भारी बारिश को लेकर यहां कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।