home page

IMD Alert : इन राज्यों में आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, हो जाएं बारिश के लिए तैयार

Weather Update : मौसम विभाग ने अपडेट दिया हैं कि अब पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में शीतकालीन मौसम की एंट्री होने जा रही हैं। इसी के चलते मौसम विभाग ने पुर्वानूमान (delhi weather update) जताया हैं कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही एक्टिव होने वाला हैं। इस विक्षोभ के चलते हल्की से मध्यम बारिश आने की संभावना हैं आइए जानते हैं आपके यहां के मौसम का हाल...
 | 
IMD Alert : इन राज्यों में आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, हो जाएं बारिश के लिए तैयार

HR Breaking News - (IMD Mausam update)। अप्रैल महीने की शुरूआत में ही तापमान में काफी बढोत्तरी हो चुकी हैं जिसके चलते आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से जुझना पडेगा। लेकिन राहत की बात यह हैं कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 8 अप्रैल को सक्रिय होने वाला है, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 


दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में भी इसका मामूली प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन इसी के साथ उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति के बारे में सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। मौसम के पूरे अपडेट के लिए खबर को पूरा पढें -

मौसम विभाग की क्या है लेटेस्ट भविष्यवाणी?

मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट (IMD Mausam report) के अनुसार 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में (April 8 weather update) सक्रिय होने वाला है। इससे 8 से 11 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। 9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में ओले पड़ने की भी संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर के मौसम का भी जानिए लेटेस्ट अपडेट -

दिल्ली-एनसीआर (delhi NCR Weather Update) में शुक्रवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण यह गिरावट आई। सफदरजंग स्थित बेस स्टेशन में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 39 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को दिल्ली (weather update) के किसी भी क्षेत्र में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान नहीं दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली (Delhi Mausam) का रिज स्टेशन सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले रिज में 40.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में दिखा मामूली सुधार -

दिल्ली (Delhi Mausam) की हवा की क्वालिटी में शुक्रवार को थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन फिर भी यह खराब ही रही। AQI 219 पर रहा, जो गुरुवार के 217 से थोड़ा बेहतर है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुधार ज्यादा नहीं है और हवा की क्वालिटी फिर से खराब हो सकती है। अगले दो दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

8 अप्रैल से मौसम बदलने की संभावना -

मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार, 8 से 11 अप्रैल के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 
9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Mausam) के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 9 अप्रैल से इस विक्षोभ का असर दिखाई देगा।  इस दिन राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 5 से 7 अप्रैल के बीच कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी है। हालांकि, 8 से 11 अप्रैल तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही, 10 और 11 अप्रैल को इन जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है। निचले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।