IMD Monsoon Update : देशभर में इस दिन से होगी मानसून की शुरुआत, 105 प्रतिशत ज्यादा होगी बारिश

HR Breaking News - (IMD Monsoon Update)। देशभर में मानसून अब जल्द ही दस्तक देने वाला है। आने वाने दिनों में मौसम का हाल बदलने वाला है। मानसून के कारण तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है। देशभर में मानसून अब जल्द ही दस्तक देने वाला है।
मौसम विभाग (IMD rain Alert) ने मौसम के पुर्वानुमान को जारी करते हुए मौसम की जानकारी दी है। मानसून की बारिश को लेकर अपना पहला पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल देश में औसत से अधिक मॉनसून वर्षा होने की उम्मीद है।
लद्दाख में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक लद्दाख, उत्तर-पूर्व और तमिलनाडु में सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है। 1 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून (IMD Weather update) केरल में आगे बढ़ना शुरू हो जाएगा। वहीं सितंबर के मध्य तक मानसून वापिस चला जाएगा। वहीं विभाग ने पूरे मानसून के दौरान अल नीनो की स्थिति की संभावना से इंनकार कर दिया है।
मौसम विभाग ने कहीं ये बात-
मौसम विभाग के प्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में चार महीने के मानसून (Monsoon alert) सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। इस बार मानसून में औसत से 105 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो सकती है। उन्होंने बताया कि भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम मानसून बारिश (Rain Alert) से जुड़ी अल नीनो स्थितियां इस बार फिर से विकसित होने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।
गर्मी को लेकर जारी किया अलर्ट-
जानकारी के लिए बता दें कि देशभर के कई हिस्सों में भारी गर्मी पड़ने की उम्मीद है। इसके अलावा लोगों को हीटवेव (Haetwave alert) की वजह से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रेल से जून तक भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद है। इसके अलावा तेज लू भी लोगों को परेशान कर सकती है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने अलर्ट (Weather update) जारी करते हुए मौसम की जानकारी दी। सिंचाई पर निर्भरता भी काफी हद तक कम होने वाली है। इनके अलावा लागत में भी गिरावट देखने को मिलेगी। खरीफ फसलों (Kharif Crops) की पैदावार भी बेहतर होने के आसार जताएं जा रहे हैं। खेतों में नमी रहने की वजह से रबी की फसल भी अच्छी रहने वाली है। इसकी वजह से महंगाई कम होने के भी आसार जताए जा रहे हैं।
जानिये क्या है ला नीना-
जानकारी के लिए बता दें कि ला नीना (La Nina) एक जलवायु घटना है जो प्रशांत महासागर में होती है। यह एल नीनो-दक्षिणी दोलन (ENSO) का हिस्सा होता है। ला नीना में, पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर की सतह का तापमान सामान्य से कम हो जाता है। क्योंकि तेज व्यापारिक हवाएं गर्म सतही पानी को पश्चिम (Weather news) की ओर धकेलती हैं और गहरे, ठंडे पानी को सतह पर लाती हैं।